एक्सप्लोरर

उत्तराखंड का अगला CM कौन? पीएम मोदी और अमित शाह आज कर सकते हैं नाम पर मंथन, पर्यवेक्षक नियुक्त

Uttarakhand News : केंद्रीय मंत्रियों पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान को नए नेता के चुनाव के लिए विधायक दल की बैठक की निगरानी के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में उत्तराखंड भेजा जा सकता है.

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव (Uttarkhand Assembly Election 2022) में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) की हार ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दुविधा में डाल दिया है. बीजेपी अब उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के नाम पर विचार कर रही है. इसमें एक नाम धामी का भी है. विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए बीजेपी ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों को देहरादून भेजने पर विचार कर रही है. 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कौन-कौन है?

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री की रेस में पुष्कर सिंह धामी के अलावा धन सिंह रावत और सतपाल महाराज का नाम सबसे आगे चल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह शनिवार को नए मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन कर सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक शनिवार को मोदी और शाह की बैठक होगी. 

विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी की जीत की स्थिति में पुष्कर सिंह धामी के पद पर बने रहने की उम्मीद जताई जा रही थी.हालांकि चुनाव परिणाम में बीजेपी ने तो सत्ता बरकरार रखी लेकिन धामी चुनाव हार गए. केंद्रीय मंत्रियों पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान को नए नेता के चुनाव के लिए विधायक दल की बैठक की निगरानी के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में उत्तराखंड भेजा जा सकता है. विधायक दल की बैठक के लिए अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है.

बीजेपी ने उत्तराखंड में कैसा इतिहास बनाया है?

बीजेपी ने सत्ता बरकरार रखते हुए उत्तराखंड में इतिहास रच दिया है. इससे पहले इस पहाड़ी राज्य में कोई भी दल विधानसभा चुनाव जीतकर सत्ता बरकरार रखने में सफल नहीं रहा है.बीजेपी ने 70 सदस्यीय विधानसभा में 47 सीटें जीती हैं. लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए थे. धामी की उनकी परंपरागत सीट खटीमा से कांग्रेस के भुवन कापड़ी ने 6 हजार वोटों से हराया है. 

कौन होगा उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री? रमेश पोखरियाल निशंक ने दिया ये जवाब

बीजेपी में इस बात की भी चर्चा है कि क्या शीर्ष नेतृत्व पुष्कर सिंह धामी के नाम पर एक बार फिर से भरोसा करेंगे. अगर पार्टी नेतृत्व धामी पर ही भरोसा जताता है तो इसके लिए जरूरी होगा कि कोई मौजूदा विधायक धामी के लिए अपनी सीट छोड़े, जिससे उपचुनाव में वह दोबारा चुनाव लड़ सकें.दूसरा विकल्प यह है कि बीजेपी के नव-निर्वाचित विधायकों में से ही किसी को नया मुख्यमंत्री चुना जाए. बीजेपी के पास इस पद के लिए राज्य के अपने वरिष्ठ नेताओं में से किसी को चुनने का भी विकल्प भी है,जो वर्तमान में विधायक नहीं हैं. 

बीजेपी ने 2017 के हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी जीत के बाद जयराम ठाकुर के रूप में एक नया मुख्यमंत्री चुना था.ऐसा इसलिए क्योंकि मुख्यमंत्री पद के लिए उसके पंसदीदा और वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार धूमल चुनाव हार गए थे.ठाकुर जीते विधायकों में से एक थे.

UP Result 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी और BJP सांसद संघमित्रा मौर्य का बड़ा बयान, पिता को लेकर कही ये बात

बीजेपी ने उत्तराखंड में अपनी सरकार के कार्यकाल के अंतिम वर्ष में दो मुख्यमंत्रियों को बदल दिया था. धामी ने पिछले साल जुलाई में सत्ता संभाली थी.46 साल के धामी को पार्टी ने एक ऐसे व्यक्ति के रूप में देखा था जो विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ मुकाबले से पहले सत्ता विरोधी लहर को निष्प्रभावी करने में कामयाब रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ अखिलेश यादव ने लोकसभा बीजेपी के साथ कांग्रेस को भी घेर लिया? दिया ये बयान
स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ ने लोकसभा में BJP के साथ कांग्रेस को भी घेरा ? दिया ये बयान
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का बागपत में अंतिम संस्कार, मंत्री असीम अरुण भी अंतिम यात्रा में हुए शामिल
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का बागपत में अंतिम संस्कार, मंत्री असीम अरुण भी अंतिम यात्रा में हुए शामिल
अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आजमगढ़ में सपा का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट के सामने दिया धरना
अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आजमगढ़ में सपा का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट के सामने दिया धरना

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Causes of Poop Color Change: अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
Embed widget