एक्सप्लोरर

कौन हैं वसीम रिजवी जो अब नारायण सिंह त्यागी बन गए हैं, जानिए उनके बारे में सबकुछ

अपने बयानों से अक्सर सुर्खियां बटोरने वाले शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन ने कल गाजियाबाद में सनातन धर्म अपना लिया, जिसके बाद उनका नाम नारायण सिंह त्यागी हो गया है.

उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन रहे वसीम रिजवी ने कल इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म कबूल कर लिया. धर्म बदलने के बाद उनका नाम जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी हो गया है. उन्होंने गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर में यति नरसिंहानंद गिरी की मौजूदगी में सनातन धर्म ग्रहण किया. आइए जानते हैं कौन हैं वसीम रिजवी (जितेंद्र नारायण त्यागी) और उन्होंने क्यों इस्लाम धर्म को छोड़ सनातन धर्म को अपनाया है.

कौन है वसीम रिजवी
वसीम रिजवी का जन्म उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक साधारण परिवार में हुआ. उनकी बेहद कम उम्र में वसीम के पिता का निधन हो गया. वसीम रिजवी अपने सभी भाई-बहनों में बड़े थे इसलिए पिता के बाद सारी जिम्मेदारियां उन पर आ गईं. वसीम नैनीताल से पढ़ाई करने के बाद सऊदी अरब, जापान और अमेरिका में नौकरी की.     

10 साल तक शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड में रहे
अमेरिका से आने के बाद वसीम रिजवी ने धीरे-धीरे समाज के लोगों में अपनी पैठ जमाई और साल 2000 में कश्मीरी मौहल्ले से नगर निगम का चुनाव सपा के टिकट पर लड़ा. इसके बाद सन 2008 में वे शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के मेंबर बन गए और दस साल तक वक्फ बोर्ड में रहे. हालांकि इस बीच साल 2012 में वक्फ की जमीनों में गड़बड़ियों के आरोप चलते लोगों के निशाने पर भी रहे. इस दौरान समाजवादी ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया. 

विवादों से है पुराना नाता 
नारायण सिंह त्यागा बने वसीम रिजवी अक्सर अपने विवादों के चलते सुर्खियों में रहते हैं. वे इस्लाम की आलोचना करते दिखाई देते हैं. वसीम ने एक किताब लिखी जिसमें इस्लाम और पैगंबर मौहम्मद के बारे में ऐसी टिप्पणी कर दी जिससे उनकी काफी मुखालिफत हुई. यही नहीं उन्होंने कुरान की 26 आयतें हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका तक दायर कर दी थी. धर्म परिवर्तन करने के साथ ही उन्होंने कहा कि मेरी नजर में इस्लाम जैसा कोई धर्म ही नहीं है. सनातन धर्म में सबसे ज्यादा इंसानियत पाई जाती है. 

क्यों छोड़ा इस्लाम?
धर्म परिवर्तन करने के बाद नारायण सिंह बने वसीम रिजवी ने कहा कि उन्होंने इस्लाम से निकाल दिया गया है और अब उनकी मर्जी है वे किसी भी धर्म में जा सकते हैं. उन्होंने इस्लाम को और पैगंबर मौहम्मद को लेकर भी तल्ख टिप्पणी की.

ये भी पढ़ें

PM Modi Gorakhpur Visit: गोरखपुर को आज 9600 करोड़ की सौगात देंगे प्रधानमंत्री मोदी, जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम

UP Elections 2022: केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा दावा, बोले- 2022 में फिर से 300 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी बीजेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवा हत्याकांड: इंस्पेक्टर के बाद DCP पर भी गिरी गाज, हटाए गए
शिवा हत्याकांड: इंस्पेक्टर के बाद DCP पर भी गिरी गाज, हटाए गए
वाराणसी में NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, पंखे से लटककर दी जान
वाराणसी में NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, पंखे से लटककर दी जान
CM योगी ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना
CM योगी ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना
अमेठीः गुरु गोरखनाथ तपोस्थली के निर्माण कार्यों में देरी पर भड़के DM, जताई नाराजगी
अमेठीः गुरु गोरखनाथ तपोस्थली के निर्माण कार्यों में देरी पर भड़के DM, जताई नाराजगी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
Embed widget