एक्सप्लोरर

UP Weather Today: यूपी में प्रदूषण से राहत नहीं, दो दिन हुई बारिश ने बढ़ाई ठंड, जानें- अपने शहर का मौसम

Weather Today in UP: यूपी में दो दिन हुई बारिश की वजह से ठंड बढ़ने लगी है वहीं दूसरी तरफ हवा में एक बार फिर से प्रदूषण बढ़ने लगा है. नोएडा में आज एक्यूआई 300 के पार चला गया.

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में बंगाल की खड़ा से उठे चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिल रहा है. दो दिनों से यहां के पूर्वी इलाकों में हुई बारिश की वजह से ठंड बढ़ने लगी है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिन में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी. दूसरी तरफ हवा में एक बार फिर से प्रदूषण बढ़ गया है. जहरीली हवा से लोगों को राहत नहीं मिल रही है. जो परेशान करने वाली बात है. 

शुक्रवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क ही रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक 11 दिसंबर को एक बार फिर से ताजा पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, आने वाले दिनों में ये उत्तर-पश्चिमी भारत को ये प्रभावित कर सकता है. इसका असर यूपी में भी देखने को मिलेगा. पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी यूपी के सोनभद्र, वाराणसी, लखनऊ, चंदौली, जैसे कई इलाकों में हल्की बारिश हुई, जिसके चलते आज इन इलाकों में सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है. 

कितना रहेगा तापमान?

पिछले 24 घंटों प्रदेश के तापमान में कोई असर नहीं पड़ा है. यूपी में अधिकतम तापमान बहराइच में 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और न्यूनतम तापमान मुजफ्फरनगर 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. लेकिन न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट हो सकती है.

हवा में प्रदूषण से राहत नहीं

सर्द मौसम की वजह से यूपी के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता का स्तर भी खराब है. आने वाले दिनों में इससे भी राहत मिलती नहीं दिख रही है, दो दिन चल हवाओं की वजह से वायु प्रदूषण में कमी आई थी, लेकिन शुक्रवार सुबह एक बार फिर हवा में एक्यूआई लेवल बढ़ने लगा है. नोएडा में एक बार फिर से एक्यूआई 300 के पार चला गया. 

नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स के मुताबिक शुक्रवार सुबह साढ़े बजे नोएडा में एक्यूआई 301 दर्ज किया गया और हवा की गुणवत्ता बेहद खराब कैटेगरी में दर्ज हुई. ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 265 और गाजियाबाद के लोनी इलाके में एक्यूआई 298 दर्ज किया है. मुजफ्फरनगर में हवा सबसे खराब बनी हुई है. यहां एक्यूआई 314 तक पहुंच गया है. 

ये भी पढ़ें- 

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी से जुड़ी 5 याचिकाओं पर HC में जारी रहेगी सुनवाई, हिन्दू और मुस्लिम पक्ष रखेंगे दलील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तक चली जांच; इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तक चली जांच; इलाके में मचा हड़कंप
रुचि वीरा...कमाल अख्तर और अब आनंद भदौरिया! अखिलेश यादव के लिए सिरदर्द बन रहे हैं ये नेता?
रुचि वीरा...कमाल अख्तर और अब आनंद भदौरिया! अखिलेश यादव के लिए सिरदर्द बन रहे हैं ये नेता?
मुगलसराय में काली माता का मंदिर तोड़े जाने पर अजय राय का BJP पर हमला, कहा- दिखावटी सनातनी
मुगलसराय में काली माता का मंदिर तोड़े जाने पर अजय राय का BJP पर हमला, कहा- दिखावटी सनातनी
'सपा ने केवल भ्रष्टाचार किया इसलिए उन्हें..', योगी के मंत्री दानिश अंसारी ने किया बड़ा हमला
'सपा ने केवल भ्रष्टाचार किया इसलिए उन्हें..', योगी के मंत्री दानिश अंसारी ने किया बड़ा हमला

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!
Jaipur Amayra Case: CCTV ने खोला राज! ऐसे कूदी 9 साल की अमायरा! वीडियो रौंगटे खड़े कर देगी! |ABPLIVE
Rajpal Yadav जाएंगे जेल, कोर्ट ने सुनाई 3 महीने की सजा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Plant: ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
रुचि वीरा...कमाल अख्तर और अब आनंद भदौरिया! अखिलेश यादव के लिए सिरदर्द बन रहे हैं ये नेता?
रुचि वीरा...कमाल अख्तर और अब आनंद भदौरिया! अखिलेश यादव के लिए सिरदर्द बन रहे हैं ये नेता?
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर SC ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
नोएडा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तक चली जांच; इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तक चली जांच; इलाके में मचा हड़कंप
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Embed widget