एक्सप्लोरर

UP Weather Today: यूपी में तापमान में गिरावट, अब धीरे-धीरे बढ़ेगी सर्दी, जानें- आज के मौसम का हाल

Weather Today in UP: यूपी में हुई बारिश और आंधी के बाद अब मौसम ने फिर से करवट बदल ली है. प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है. आज मौसम शुष्क रहेगा.

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों पाकिस्तान और अफगानिस्तान की ओर से आए पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई इलाकों में आंधी और तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिली, जिसके चलते तापमान में भी गिरावट आई है. लोगों को इन दिनों प्रदेश में हल्की ठंड का एहसास हो रहा है, हालांकि अब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर खत्म हो गया है और प्रदेश में फिर से शुष्क मौसम का दौर लौट आया है.

बुधवार को ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहा, धूप निकली हालांकि एक या दो स्थानों पर हल्की से भी हल्की बारिश और आकाशीय चमक हुई है. आज गुरुवार की बात करें तो प्रदेश में मौसम शुष्क ही बना रहेगा. उत्तराखंड और हिमाचल के पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की वजह से तीन दिनों तक काफी मौसम ठंडा रहा था, कई जगहों पर लोगों ने अपने गरम कपड़े तक निकाल लिए थे और गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी थी, लेकिन अब मौसम ने फिर से करवट ली है.

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक आज गुरुवार को यूपी के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है. 19 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा. कहीं किसी तरह का कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है. पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक तापमान 32.4 प्रयागराज में रिकॉर्ड किया गया और सर्वाधिक न्यूनतम तापमान नजीबाबाद में 14.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. वहीं राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 27.7 और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रहा. 

कब से पड़ेगी सर्दी?

अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है उसके बाद कोई बदलाव नहीं होगा. वहीं अगले 4-5 दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक एक हफ्ते के बाद सर्दी का असर दिखना शुरू हो जाएगा, और मौसम ठंडा होने लगेगा.

Lok Sabha Election 2024: केशव प्रसाद मौर्य ने 2024 को लेकर किया बड़ा दावा, सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर कही ये बात 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget