एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में जारी है बारिश का कहर, अभी नहीं मिलेगी राहत, और बढ़ने वाली हैं लोगों की मुश्किलें

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अभी उत्तराखंड में बारिश से निजात मिलती नहीं दिखाई दे रही है. विभाग का कहना है कि 30 जुलाई तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला बना रहेगा.

Rain in Uttarakhand: पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जन जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त है. ऐसे में मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखें तो अभी मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं. मौसम विभाग ने 30 जुलाई तक प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, 25 और 26 जुलाई को अनेक जगहों पर अत्यंत भारी वर्षा की भी संभावना जताई है. 

लगातार होगी बारिश 
मौसम विभाग की मानें तो 23 और 24 जुलाई को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, नैनीताल और देहरादून में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. 25 जुलाई से उत्तराखंड में बारिश की और ज्यादा वृद्दि होगी और पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होगी.  25 और 26 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी और कुमाऊं क्षेत्र में नैनीताल, पिथौरागढ़. चम्पावत और उधम सिंह नगर में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. 

पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा ना करने की सलाह
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अभी उत्तराखंड में बारिश से निजात मिलती नहीं दिखाई दे रही है. मौसम विभाग का कहना है कि 30 जुलाई तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला बना रहेगा. जिसको देखते हुए भू स्खलन, नदियों का जल स्तर और सड़क मार्गों के अवरुद्ध होनें की ज्यादा संभावनाएं हैं. मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों से सतर्क रहने के साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा ना करने की सलाह दी है.

प्रभावित है यातायात
उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश से कई सड़कें बंद पड़ी हैं. जोशीमठ में चार दिनों से हो रही बारिश से कई सड़कों पर बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं. टिहरी जिले में 15 गांव में सड़क मार्ग बाधित होने से यातायात प्रभावित है. चमोली जिले में 40 से अधिक संपर्क मार्ग बाधित हैं. कुमाऊं में हो रही बारिश से बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत, डीडीहाट सहित कई इलाकों में बारिश होने से जीवन अस्त व्यस्त है. कई जगहों पर मलबा आने से मार्ग बाधित हैं. 

उत्तरकाशी में बारिश का कहर
उधर, उत्तरकाशी में भी लगातार बारिश ने अपना कहर बरपा रखा है. पिछले पांच दिनों से यहां बारिश हो रही है. अब नदियां भी अपने रौद्र रूप में बह रही हैं. लगातार हो रही बारिश अब राहगीरों के लिए भी परेशानी पैदा कर रही है. यमुनोत्री नेशनल हाइवे NH94 स्लिप जोन खनेडा, खरादी, कुथनौर और डबरकोट में चट्टानी मलबे के साथ दलदली मलबा गिरने से लगातार यातायात प्रभावित हो रहा है. लगातार बारिश से गाद गदेरे भी उफान पर हैं. यमुना और टौंस नदी भी खतरे के निशान से महज एक मीटर नीचे बह रही है.

ये भी पढ़ें: 

योगी सरकार ने दिल्ली में चलाया बुल्डोजर, रोहिंग्या के कब्जे से मुक्त कराई 150 करोड़ की जमीन

भोली-भाली महिलाओं को विधवा घोषित कर दलालों ने हड़पी राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना की रकम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget