एक्सप्लोरर

प्रयागराज में तबाही मचा रही हैं गंगा और यमुना, सड़कों पर चल रही हैं नावें

प्रयागराज में गंगा यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ने से तटीय इलाकों के घरों में पानी घुस गया है। यहां तक की सड़कों में नावें तक चलने की स्थिति आ गई है। फूलपुर तहसील के हालात सबसे बुरे हैं।

प्रयागराज, मोहम्मद मोइन। संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों में आई बाढ़ ने अब तबाही मचानी शुरू कर दी है। कई मोहल्लों व गांवों में बाढ़ का पानी घुसने से वहां के लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई सड़कें और रास्ते भी बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। दो दिन पहले कई सड़कों पर कार व बाइक तेजी से फर्राटा भरते थे, लेकिन अब वहां नावें चल रही हैं। कई गांवों का संपर्क बाकी जगहों से कट गया है। बिजली व पानी की सप्लाई ठप्प होने के बाद लोग या तो नावों के सहारे बाहर आ रहे हैं या फिर कई फिट जमा पानी में ज़िंदगी को दांव पर लगाकर बाहर निकलते हैं।

सबसे बुरे हालत गंगापार इलाके की फूलपुर तहसील में है। यहां गंगा नदी का पानी अब सड़कों पर बह रहा है। हजारों घरों में पानी घुस गया है। ऊंचे ऊंचे पेड़ बाढ़ के पानी में समा गए हैं। तकरीबन पचास गांवों में जनजीवन बेहाल है। प्रशासन ने नाव चलवाकर लोगों के बाहर निकलने का इंतजाम तो कर दिया है, लेकिन कहीं भी अब तक राहत सामाग्री नहीं बांटी जा सकी है।

प्रयागराज में तबाही मचा रही हैं गंगा और यमुना, सड़कों पर चल रही हैं नावें

प्रयागराज में गंगा और यमुना दोनों ही नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। दोनों नदियां अब कभी भी खतरे के निशान से ऊपर जा सकती हैं। कई जगह मदद के लिए एनडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई है। राहत की बात सिर्फ इतनी है कि नदियों में बढ़ोत्तरी की रफ़्तार अब काफी कम हो गई है। संगम जाने वाले सभी रास्ते और घाट भी बाढ़ के पानी में समाए हुए हैं। सरकारी अमले ने दावे तो बड़े बड़े किये हैं, लेकिन ये दावे कागजों पर ज़्यादा और हकीकत में कम नज़र आ रहे हैं। तमाम लोगों को अब रोजमर्रा की ज़रूरतें परेशान करने लगी हैं। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए तकरीबन सौ चौकियां और दो दर्जन से ज़्यादा बाढ़ राहत केंद्र खोले गए हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई गलत करेगा तो कानून...', फरसा वाले बाबा की मौत पर संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क का बयान
'कोई गलत करेगा तो कानून...', फरसा वाले बाबा की मौत पर संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क का बयान
यूपी में गौ-संरक्षण को लेकर CM योगी आदित्यनाथ की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
यूपी में गौ-संरक्षण को लेकर CM योगी आदित्यनाथ की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Shamli News: ईद पर पति का खास तोहफा, 200 ग्राम चांदी की चप्पल पत्नी को दी गिफ्ट
शामली: ईद पर पति का खास तोहफा, 200 ग्राम चांदी की चप्पल पत्नी को दी गिफ्ट
'ट्रंप की दादागिरी के आगे देश के रहनुमा झुके हुए हैं', सपा सांसद अफजाल अंसारी का बयान
'ट्रंप की दादागिरी के आगे देश के रहनुमा झुके हुए हैं', सपा सांसद अफजाल अंसारी का बयान

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने मार गिराया इजरायल का F-16 फाइटर जेट? IRGC का दावा, IDF ने दिया ये जवाब
ईरान ने मार गिराया इजरायल का F-16 फाइटर जेट? IRGC का दावा, IDF ने दिया ये जवाब
UP Politics: अखिलेश यादव ने 'मिशन-27' के लिए चल दिया नया कार्ड, सपा चीफ का दांव बढ़ाएगा BJP की टेंशन?
अखिलेश यादव ने 'मिशन-27' के लिए चल दिया नया कार्ड, सपा चीफ का दांव बढ़ाएगा BJP की टेंशन?
'अगर पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
'पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
ईरान- इजरायल युद्ध की भेंट चढ़ा शकीरा का इंडिया में होने वाला कॉन्सर्ट, फैंस हुए निराश बोले- 'दिल टूट गया'
ईरान- इजरायल युद्ध की भेंट चढ़ा शकीरा का इंडिया में होने वाला कॉन्सर्ट, फैंस हुए निराश बोले- 'दिल टूट गया'
Fact Check: 'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? यहां जानें
'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
'जब अमेरिका-इजरायल गारंटी दें कि अब...', ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त
'जब US-इजरायल गारंटी दें कि अब...', ईरानी राष्ट्रपति ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त
अमेरिका की FBI के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट मुलर का निधन, डोनाल्ड ट्रंप ने कसा तंज
अमेरिका की FBI के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट मुलर का निधन, डोनाल्ड ट्रंप ने कसा तंज
ईरान में कितने पाकिस्तानी स्टूडेंट्स करते हैं पढ़ाई? आंकड़े जान आप भी रह जाएंगे हैरान
ईरान में कितने पाकिस्तानी स्टूडेंट्स करते हैं पढ़ाई? आंकड़े जान आप भी रह जाएंगे हैरान
Embed widget