एक्सप्लोरर

वक्फ बिल 2025: RSS से जुड़े मुस्लिम नेताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ बांटी मिठाई, कहा- 'पुराना बिल धोखा था'

आमिर रशीद ने कहा कि यह बिल मुसलमान की रीड की हड्डी को मजबूत करने का काम करेगा. यह बिल उन भू माफियाओं के लिए मील का पत्थर साबित होने वाला है जिन लोगों के द्वारा जबरन जमीनों पर कब्जे किये जा रहे हैं.

Waqf Bill 2025: अलीगढ़ में मुस्लिम समाज के लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ मिठाई बांटकर वक्फ संशोधन बिल का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि यह बिल बहुत आवश्यक था क्योंकि पुराने बिल ने पसमांदा मुसलमानों को धोखा दिया था. लोकसभा में प्रस्तुत किए गए वक्फ संशोधन बिल को लेकर विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल इस बिल का विरोध कर रहे हैं और लोकसभा में भी इसका विरोध कर रहे हैं. 

दूसरी ओर, अलीगढ़ में मुस्लिम समाज के आरएसएस से जुड़े कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में उनके फोटो को लड्डू खिलाते हुए वक्फ संशोधन बिल का स्वागत किया. समर्थन कर रहे लोगों का कहना है कि 1995 में बनाया गया वक्फ कानून मुस्लिम पसमांदा समाज के लिए किसी भी प्रकार से लाभदायक सिद्ध नहीं हुआ. उनका मानना है कि इस कानून के तहत वक्फ संपत्तियों का सही उपयोग नहीं हो पा रहा था. इस पर कुछ गुटों का नियंत्रण बना हुआ था. वे कहते हैं कि वक्फ संपत्तियों का उपयोग गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए होना चाहिए, लेकिन पूर्व के कानून के कारण ऐसा संभव नहीं हो पा रहा था.

किसने क्या कहा
अलीगढ़ में इस बिल के समर्थन में जश्न का माहौल देखने को मिला. ढोल-नगाड़ों के साथ लोगों ने मिठाइयां बांटीं और एक-दूसरे को बधाइयां दीं. समर्थकों का मानना है कि यह संशोधन वक्फ संपत्तियों के सही और पारदर्शी उपयोग को सुनिश्चित करेगा. विरोध और समर्थन की इस राजनीति में अलग-अलग विचार सामने आ रहे हैं. जहां विपक्षी दल इसे अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर हमला बता रहे हैं, वहीं समर्थकों का कहना है कि यह बिल उन लोगों के हितों की रक्षा करेगा, जिन्हें अब तक नजरअंदाज किया गया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस संशोधन पर विचार करने को लेकर समर्थकों ने उनकी सराहना की. उनका कहना है कि यह एक ऐतिहासिक कदम है और इससे पसमांदा मुस्लिम समाज को लाभ मिलेगा. वक्फ संपत्तियों का सही उपयोग होने से शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में भी सुधार की उम्मीद जताई जा रही है. आमिर रशीद के द्वारा एबीपी लाइव से बातचीत करते हुए कहा जिस तरह से मौजूदा समय में मुसलमान को कुछ लोगों के द्वारा बिल के नाम पर धमकाया जा रहा है यह सरासर गलत है.

वक्फ संशोधन विधेयक पर BJP नेता बृजभूषण शरण सिंह बोले- 'मुस्लिम समुदाय के लोग इससे संतुष्ट'

आमिर रशीद ने कहा कि यह बिल मुसलमान की रीड की हड्डी को मजबूत करने का काम करेगा. यह बिल उन भू माफियाओं के लिए मील का पत्थर साबित होने वाला है जिन लोगों के द्वारा जबरन जमीनों पर कब्जे किये जा रहे हैं. यह बिल उन लोगों के लिए काफी घातक बनने वाला है. यही कारण है ऐसे लोग सीधे-साधे मुसलमान को बहका कर उनसे इस बिल का विरोध करा रहे हैं. लेकिन जमीनी स्तर पर यह बिल लाभदायक होने वाला है. यही कारण है उनके द्वारा दर्जनों मुस्लिम लोगों के साथ मिलकर मिठाइयां बांटने के बाद यहां जश्न मनाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बरेली की रावण वाली गली में 200 साल पुरानी परंपरा, मुस्लिम कारीगर बनाते हैं रावण
बरेली की रावण वाली गली में 200 साल पुरानी परंपरा, मुस्लिम कारीगर बनाते हैं रावण
ग्रेटर नोएडा: 5 लोगों की मौत के मामले में एक्शन, बहन-बहनोई समेत 3 गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा: 5 लोगों की मौत के मामले में एक्शन, बहन-बहनोई समेत 3 गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने मिशन-27 के लिए चला नया दांव, हर जिले का होगा अलग घोषणा पत्र
अखिलेश यादव ने मिशन-27 के लिए चला नया दांव, हर जिले का होगा अलग घोषणा पत्र
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण बोले- 'मुसलमानों ने मुझ पर गोली चलाई...'
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण बोले- 'मुसलमानों ने मुझ पर गोली चलाई...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget