एक्सप्लोरर

यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष ने उन्नाव रेप पीड़िता को लेकर कह दी बड़ी बात

उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम के बयान के विचित्र स्थिति पैदा हो गई है। उनका कहना है कि पीड़िता वेंटिलेटर पर नहीं है। वहीं लखनऊ ट्रॉमा सेंटर द्वारा जारी बुलेटिन में कहा गया है कि पीड़िता और वकील दोनों वेंटिलेचर पर हैं।

लखनऊ, एबीपी गंगा। उन्नाव रेप पीड़िता मामले में उस वक्त विचित्र हालात पैदा हो गये जब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने बयान दिया कि पीड़िता वेंटिलेटर पर नहीं है। जबकि केजीएमयू की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में पीड़िता और वकील की हालत गंभीर और दोनों को वेंटिलेटर पर बताया गया है। बाथम के मुताबिक दोनों घायल कल दोपहर से वेंटिलेटर पर नहीं हैं, जबकि आज सुबह 11 बजे जारी बुलेटिन में साफ लिखा है कि दोनों वेंटिलेटर पर हैं।

गौरतलब है कि उन्नाव रेप पीड़िता पिछले रविवार को रायबरेली में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। इस हादसे को लेकर ये आशंका व्यक्त की जा रही है कि यह सब विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के इशारे पर किया गया था। पीड़िता का इलाज लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है और उसकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई है। इस दुर्घटना में पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई थी।

इस हादसे में किसी भी साजिश का पता लगाने के लिये राज्य सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है। जिसके बाद केंद्र सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। अब जांच के बाद ही पता चलेगा कि कहीं इस हादसे के पीछे कोई षडयंत्र तो नहीं है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेठी: 8वीं क्लास की छात्रा अंशिका बनीं एक दिन की SDM, सुनीं समस्याएं
अमेठी: 8वीं क्लास की छात्रा अंशिका बनीं एक दिन की SDM, सुनीं समस्याएं
सपा के बागी MLA कल बीजेपी में होंगे शामिल, 2027 में टिकट तय?
सपा के बागी MLA कल बीजेपी में होंगे शामिल, 2027 में टिकट तय?
'अमेरिकी डीप स्टेट की मदद से अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस', BJP सांसद का आरोप
'अमेरिकी डीप स्टेट की मदद से अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस', BJP सांसद का आरोप
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget