एक्सप्लोरर

UP: पशुओं को जहर देकर मारने वाले को ग्रामीणों ने दबोचा, पुलिस को सौंपा

मुजफ्फरनगर में ग्रामीणों ने संदिग्ध शख्स को पकड़ा है. इस पर आरोप है कि ये पशुओं को जहर देकर मारता था. यही नहीं, मृत पशुओं को उठाने के एवज में धन उगाही करता था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

मुजफ्फरनगर:  जनपद मुजफ्फरनगर में थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव कुकड़ा में उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने एक बिना नंबर के स्कूटर पर जा रहे संदिग्ध लोगों को देखकर शोर मचा दिया, जिसमें पब्लिक ने एक व्यक्ति को मौके से दबोच लिया जबकि अन्य कई लोग भीड़ को देखकर फरार हो गए. ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पिछले महीने से 15 से भी ज्यादा पशुओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. जिसमें ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पशुओं को जहर दिया जाता है और यह लोग वह है जिन पर मृत मवेशी का ठेका है. पहले तो यह लोग पशुओं को जहर देकर मारते हैं और फिर लोगों से मृत पशुओं को उठाने के लिए एक से दो हजार रुपये तक की मांग करते हैं. गुस्साई भीड़ ने व्यक्ति को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया और सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है. 

पशुओं को जहर देकर मारते हैं, फिर न उगाही

दरअसल मामला जनपद मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव कुकड़ा का है. यहां ग्रामीणों ने बिना नंबर के स्कूटर के साथ कई लोगों को संदिग्ध रुप से घूमते हुए देखा जिसमें जब ग्रामीणों ने उक्त लोगों से पूछताछ की तो उन में हलचल मच गई. जिसमें वह भागने लगे और ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को मौके पर ही दबोच लिया. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई तो थाना नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. ग्रामीणों ने उक्त आरोपी को पुलिस को सौंपते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस ने छानबीन की बात कही

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पिछले दिनों से 15 से 20 पशुओं की मौत हो चुकी है. ग्रामीणों का सीधा सीधा आरोप इन मृत मवेशी के ठेकेदारों पर है. आरोप है कि यह पहले जहर देकर पशुओं को मारते हैं और फिर मृत पशु को उठाने की एवज में धन वसूली करते हैं. बताया जा रहा है कि पकड़े गए व्यक्ति के स्कूटर से केमिकल और गुड़ बरामद हुआ है. आशंका जताई जा रही है कि आरोपी, इस गुड़ में केमिकल मिलाकर पशुओं को देते हैं, वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन की बात कह रही है. पुलिस का साफ-साफ मानना है कि जब तक पूरे मामले की जांच नहीं हो जाती कुछ भी कहना मुश्किल है.

ये भी पढ़ें.

उत्तराखंड: 200 से ज्यादा की भीड़ पर रोक, 15 दिन में 1700 केस के बावजूद कुंभ मेला को छूट

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget