एक्सप्लोरर

Coronavirus: TikTok, WhatsApp को पछाड़ते हुए Lockdown में लोगों की पहली पसंद बना ये ऐप, लेकिन डाउनलोड करने से पहले हो जाएं सावधान

Coronavirus: TikTok, WhatsApp को पछाड़ते हुए Lockdown में लोगों की पहली पसंद Zoom नाम का ऐप बन गया है। हालांकि, इस एप को डाउनलोड करने से पहले आप इस खबर को जरूर पढ़ें।

एबीपी गंगा। कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से लागू लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान ज्यादातर लोग सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। कोरोना की वजह से लोगों को अपने घरों में ही रहने की हिदायत दी गई है, सोशल डिस्‍टेसिंग (Sociel Distancing) बनाए रखने के लिए कहा गया है। ऐसे में एक-दूसरे से जुड़े रहने के लिए लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं। फेसबुक (Facebook), व्हाट्सएप (WhatsApp), इंस्टाग्राम (Instagram) और युवाओं के बीच पॉपुलर टिकटॉक (TikTok) जैसे एप्स के बारे में तो आपने सुना भी होगा और आप में से कइयों का इसपर अकाउंट भी होगा। लेकिन लॉकडाउन के दौरान ज़ूम नाम का ऐप (Zoom App) चर्चा में आ गया है। ये ऐप लोगों को इतना ज्यादा पसंद आ गया है कि भारत में इसे सबसे ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। इतना ही नहीं, इस ऐप ने व्हाट्सएप , इंस्टाग्राम और टिकटॉक जैसे कई पॉपुलर एप्स को पीछे छोड़ दिया है।

Zoom App क्या है?

Zoom App सिलिकॉन वैली बेस्ड एक स्टार्टअप ने बनाया है। ये एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप है, जिसमें आप एक टाइप करने पर 50 लोगों को जोड़ सकते हैं। बताया जा रहा है कि जूम ही सिर्फ एक ऐसा ऐप है, जिसमें आप वीडियो कॉन्फ्रेंस के लिए एक साथ 10 से ज़्यादा लोगों को ऐड कर सकते हैं। इस वजह से कोरोना संकट के दौरान घर से काम कर रहे बिज़नेस प्रोफेशनल के बीच ये ऐप काफी पॉपुलर हो गया है। इस ऐप को अबतक 500 मिलियन लोग डाउनलोड कर चुके हैं और ये आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।

फिसलकर 5वें नंबर पर आया Whatsapp

इस लॉकडाउन पीरियड के दौरान व्हाट्सएप फिसलकर 5वें नंबर पर पहुंच गया है। जबकि जूम की पॉपुलेरिटी में जबरदस्त इजाफा हुआ है। जहां पूरी दुनिया कोरोना वायरस की वजह से भारी नुकसान झेल रही हैं, वहां शायद जूम ही ऐसी टेक्नोलॉजी कंपनी है, जिसे लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा फायदा पहुंचा है।

Zoom ऐप पर लगा बड़ा आरोप

हालांकि, इस पॉपुलेरिटी के साथ ही जूम ऐप पर एक बड़ा आरोप भी लग रहा है। मदरबोर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Zoom ऐप का iOS वर्जन यूजर्स का डाटा फेसबुक के साथ शेयर कर रहा है। हालांकि, इन आरोपों से कंपनी के फाउंडर Eric Yuan ने इनकार किया है और कहा है कि कंपनी उस फीचर को रिव्यू कर रही है, जिस वजह से जूम के यूजर्स का डाटा फेसबुक के साथ शेयर हो रहा है।

यह भी पढ़ें:

बेटियों के नाम सरकार की इस योजना से मिलेगा गारंटीड मुनाफा, जानिए-खाता खुलवाने के क्या हैं फायदे 

GST Hike की वजह से भारत में महंगे हुए Apple के ये स्मार्टफोन्स, जानिए नई कीमतें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget