एक्सप्लोरर

Dev Deepawali 2023: काशी में देव दीपावली की भव्य तैयारियां, सीएम योगी जलाएंगे पहला दीप, दिखेगा अद्भुत नजारा

Dev Deepawali 2023 in Varanasi: कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि पर स्वयं देवता धरती पर उतरते हैं और दीये जलाकर देव दीपावली मनाते हैं. काशी में इसे खासतौर से मनाया जाता है.

Dev Deepawali 2023: वाराणसी में सोमवार को देव दीपावली बेहद भव्य तरीके से मनाने की तैयारी की गई है. पूरे शहर को शानदार लाइटों से सजाया गया है. चारों तरफ इमारतें जगमग रोशनी से नहा उठी हैं. यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आज काशी का एक नया ही रूप देखने को मिलेगा. देव दीपावली कार्तिक मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है. 

देव दीपावली पर हो रहे इस कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ नमो घाट पर पहला दीप जलाएंगे. सीएम शाम 4 बजे नमो घाट जाएंगे, वहीं पर 70 देश के राजदूत और विदेशी प्रतिनिधियों का भी स्वागत करेंगे. इसके बाद मोटरबोट के जरिए चेत सिंह घाट पर लेजर शो देखने के बाद वापसी में काशी विश्वनाथ धाम में पहली बार चलने वाले प्रोजेक्शन शो को निहारेंगे. आज 12 लाख दीपों से काशी जगमग होगी.

कहते हैं कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि पर स्वयं देवता धरती पर उतरते हैं और दीये जलाकर देव दीपावली मनाते हैं. इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था, इसलिए भगवान शिव की नगरी वाराणसी में इसे और भी धूमधाम के साथ मनाया जता है. इस दिन काशी में विशेष उत्सव, पूजा और आरती की जाती है. 

देव दीपावली को लेकर वाराणसी में खास तैयारियां की गई हैं. यहां संगम किनारे रविदास घाट से लेकर राजघाट तक आज की रात लाखों मिट्टी के दीये जलाए जाएंगे और गंगा नदी व देवी मां की पूजा अर्चना की जाएगी. इसके साथ ही शहर की सभी प्रमुख सड़कों और चौराहों पर लाइटें लगाई गई हैं. 

रंग-बिरंगी रौशनी से नहाएं काशी के घाट
सीएम दफ्तर से मिली जानकारी के मुताबिक काशी में आज देव दीपावली के अवसर जमकर आतिशाबाजी की जाएगी और म्यूजिक के साथ शानदार लेजर शो की तैयारियां की गई हैं. गंगा घाट पर अर्धचंद्राकार आकार में लाइट्स से सजाया गया है. यहां आने वाले टूरिस्ट आज आतिशबाजी, लेजर शो का लुत्फ उठा सकेंगे. 

8-10 लाख पर्यटकों के आने की उम्मीद
देव दीपावली पर काशी में 8-10 लाख पर्यटकों के आने की उम्मीद जताई गई है. इस बार देव दीपावली को देखने के लिए 70 देशों के राजदूतों समेत डेढ़ विदेशी डेलीगेट्स शामिल होंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ भी मंत्रियों के साथ यहां पहुंचेंगे, ऐसे में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए हैं. पर्यटकों की भारी संख्या को देखते हुए सभी विभागों को अलर्ट पर रखा गया है. 

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
योगी सरकार में मजबूत हुई बेसिक शिक्षा की नींव, कम्पोजिट विद्यालयों में बढ़े शिक्षक
योगी सरकार में मजबूत हुई बेसिक शिक्षा की नींव, कम्पोजिट विद्यालयों में बढ़े शिक्षक
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
Embed widget