एक्सप्लोरर

आखिरी लड़ाई का रणक्षेत्र बनी काशी, सभी बड़े नेताओं ने डाला डेरा

आखिरी चरण के चुनाव में देशभर की निगाहें काशी पर आ टिकी हैं। पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र होने की वजह से भाजपा समेत गठबंधन नेताओं ने डेरा डाल दिया है।

वाराणसी,एबीपी गंगा। लोकसभा चुनाव 2019 अपने सातवें और अंतिम चरण में पहुंच चुका है। उत्तर प्रदेश के इस दौर पर सभी सियासी दलों की निगाहें लगी हुई हैं। राज्य के आखिरी चरण के चुनावी जंग का केंद्र बिंदू अब वाराणसी बन गया है। सभी प्रमुख दल इस दौर की सीटों पर प्रचार का अभियान आगे बढ़ा रहे हैं। 15 मई को प्रियंका गांधी वाड्रा वाराणसी में मेगा रोड-शो करेंगी तो 16 मई से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में डेरा डालने की तैयारी में हैं। 16 मई को ही गठबंधन की संयुक्त रैली भी है। प्रदेश में सातवें चरण की ये सीटें भाजपा के लिए काफी अहम हैं। इस चरण की सभी सीटों पर 2014 में भाजपा को जीत मिली थी। इससे पहले भाजपा को कभी इस क्षेत्र में एकतरफा जीत नहीं हासिल हुई थी। इनमें से कुछ सीटें ऐसी भी हैं जिन्हें सपा, बसपा के दुर्ग के रूप में पूर्व में देखा जाता रहा है। वहीं कमलापति त्रिपाठी, कल्पनाथ राय के राजनीतिक दौर में इस क्षेत्र में कांग्रेस का वर्चस्व हुआ करता था।

बड़े नेताओं ने डाला काशी में डेरा वाराणसी की गलियों और चौराहों पर इस समय सभी बड़े दलों के कद्दावार नेता दिख रहे हैं। कांग्रेस के भी कई नेता वाराणसी में घूम रहे हैं। भाजपा के केंद्रीय और प्रदेश सरकार के कई मंत्री वाराणसी की गलियों और चौराहों पर लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करते नजर आ रहे हैं।

15 को प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी वाराणसी में रोड-शो 15 मई को वाराणसी में प्रस्तावित प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड-शो की तैयारी में पूर्वांचल के कांग्रेसी जुटे हुए हैं। नामांकन से एक दिन पूर्व पीएम मोदी द्वारा किए गए रोड-शो के रूट पर ही प्रियंका गांधी का रोड-शो रखा गया है। अंतर सिर्फ इतना रहेगा कि गोदौलिया से आगे बढ़कर चौक थाने तक उनका काफिला जाएगा। प्रियंका गांधी वाड्रा श्रीकाशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन भी कर सकती हैं। गौरतलब है कि पीएम मोदी गोदौलिया से दशाश्वमेध घाट गए थे।

मतदान के दिन वाराणसी में रहेंगे पीएम!

प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड-शो के दूसरे दिन यानी 16 मई से 19 मई तक पीएम नरेंद्र मोदी भी वाराणसी में नजर आ सकते हैं। सूत्रों की मानें तो उनके वाराणसी प्रवास के कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। 16 मई को चंदौली और मिर्जापुर में चुनावी सभा के बाद मोदी वाराणसी चले जाएंगे, वहां रात्रि विश्राम करेंगे। सातवें चरण के प्रचार के अंतिम दिन यानी 17 मई को वह फिर से वाराणसी की जनता के बीच नजर आ सकते हैं। भाजपा का फोकस मोदी की मौजूदगी के माध्यम से वाराणसी और आसपास की सीटों पर मतदान बढ़ाने का है।

वाराणसी में शाह ने ली व्यवस्था अपने हाथ में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सोमवार के ही वाराणसी पहुंच चुके हैं। वह यहीं से देश के अन्य हिस्सों में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे, बुधवार को फिर वाराणसी लौटेंगे।

16 को होगी गठबंधन की रैली वहीं सपा-बसपा-रालोद गठबंधन की संयुक्त चुनावी रैली वाराणसी के सीर गोवर्धन में 16 को होनी है। इस रैली को मायावती, अखिलेश यादव और चौधरी अजित सिंह संबोधित करेंगे। 17 मई को वाराणसी से लगी सीट चंदौली में गठबंधन की रैली प्रस्तावित है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget