एक्सप्लोरर

Varanasi News: वाराणसी से काठमांडू जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब हफ्ते में इतने दिन मिलेगी विमान सेवा

UP News: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नेपाल के काठमांडू तक अब हफ्ते में तीन दिन विमान सेवा मिलेगी. पहले सिर्फ सोमवार और शुक्रवार को फ्लाइट मिलतीं थी.

Varanasi News: आज के दौर में वाराणसी शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यवसाय और पर्यटन का बहुत बड़ा केंद्र बन चुका है. लाखों की संख्या में रोजाना यहां पर दूसरे शहरों और राज्यों से लोगों का आवागमन होता है. इसी क्रम में दूसरे शहरों के साथ-साथ अब विदेशों से भी वाराणसी की कनेक्टिविटी कों  बेहतर बनाने के उद्देश्य से ठोस कदम उठाए जा रहे हैं. वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नेपाल के काठमांडू तक अब हफ्ते में तीन दिन विमान सेवा मिलेगी. इससे पहले वाराणसी से काठमांडू के लिए निर्धारित दो दिन सोमवार और शुक्रवार को ही फ्लाइट के माध्यम से सफर करने की सुविधा मिल रही थी.

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के अनुसार, नेपाल से वाराणसी की कनेक्टिविटी को और बेहतर प्रदान करने के उद्देश्य से हफ्ते में तीन दिन विमान सेवा जारी रखने का निर्णय लिया गया है. अब वाराणसी से काठमांडू के लिए यात्रियों को सोमवार बुधवार और शुक्रवार को इसकी सुविधा प्राप्त हो सकेगी. फ्लाइट के माध्यम से यात्री मात्रा घंटे भर में बाबा विश्वनाथ के धाम से पशुपतिनाथ जी तक पहुंच सकेंगे. निश्चित ही इसके माध्यम से व्यावसायिक गतिविधियों के साथ-साथ दोनों स्थलों के पर्यटन को भी काफी बढ़ावा मिलेगा.

बड़ी संख्या में पशुपतिनाथ जाते हैं श्रद्धालु
प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्म नगरी काशी से बड़ी संख्या में श्रद्धालु नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं. वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सप्ताह में तीन दिन फ्लाइट  चलने से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी. वाराणसी से काठमांडू के लिए जाने वाली फ्लाइट का समय सुबह 8:30 - 9:30 हैं, जबकि काठमांडू से वाराणसी के लिए आने वाली फ्लाइट का समय सुबह 7:00 - 8:00 है. आज के दौर में वाराणसी का अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट देश के अलग-अलग राज्यों के साथ-साथ अब सीधे तौर पर विदेश के लिए भी विमान सेवा उपलब्ध करा रहा है,  जिससे यात्रियों को काफी सुविधा मिल रही है.

ये भी पढे़ं: Rudrapur Maulvi Case: मौलवी प्रकरण में दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग, सात घायल, भारी पुलिस बल तैनात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget