एक्सप्लोरर

उत्तरकाशी में बादल फटा, 9 मजदूर लापता, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर जताया दुख

Uttarkashi News: बड़कोट-यमुनोत्री मार्ग पर बलिगढ़ में बीती रात को बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचाई. इस प्राकृतिक आपदा के कारण एक निर्माणाधीन होटल साइट को व्यापक नुकसान पहुंचा है.

Uttarakhand News: उत्तरकाशी जिले के बड़कोट-यमुनोत्री मार्ग पर बलिगढ़ में बीती रात को बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचाई. इस प्राकृतिक आपदा के कारण एक निर्माणाधीन होटल साइट को व्यापक नुकसान पहुंचा है. घटना में 8-9 मजदूरों के लापता होने की खबर है. उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई हैं.

बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश जारी थी. करीब नौ मजदूर वहां टेंट लगाकर काम कर रहे थे. जिलाधिकारी उत्तरकाशी प्रशांत आर्य ने बताया कि मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है. यमुनोत्री मार्ग बुरी तरह प्रभावित है. जो लोग लापता हैं उनके लिए तलाशी अभियान जारी है.

झील बनना शुरू

बादल फटने से यमुनोत्री हाईवे पर स्थित स्याना चट्टी के पास कुपड़ा कुनसाला मोटर मार्ग पर पुल के पास ऊपर से भारी मलबा बोल्डर आने से यमुना नदी का बहाव थम गया और यहां झील बननी शुरू हो गई. यहां स्थानीय लोगों के साथ ही साथ यमुना नदी तटवर्ती क्षेत्र में रह रहे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है. स्थानीय निवासी ने बताया कि यहां होटल की सीढ़ी तक पानी पहुंच गया है.

एनएच टीम रास्ता खोलने में जुटी

बादल फटने के बाद से यमुनोत्री हाईवे सिलाई बैंड समेत कई जगहों पर बंद है. एनएच की टीम रास्ता खोलने के लिए पूरी कोशिश कर रहीं हैं. उधर ओजरी के पास भी सड़क पूरी तरह से खत्म हो गई है. खेतों में मलबा भर गया है. स्यानाचट्टी में भी कुपड़ा कुंशाला त्रिखिली मोटर पुल खतरे में आ गया है.

मौसम बिगड़ने की चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. जिस कारण राहत और बचाव कार्य धीमा पड़ सकता है. प्रशासन ने चारधाम यात्रा में यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर ही रुकने के निर्देश दिए हैं.

सीएम धामी ने जताया दुख

वहीं इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-"घटना में कुछ श्रमिकों के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई है. एसडीआरएफ, एनडीआरएफ सहित अन्य दल घटनास्थल पर पहुंचकर सघन राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं. इस मामले में निरंतर संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हूं. ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं."

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता

वीडियोज

UPI MDR पर बड़ा अपडेट! 1 जनवरी तक टल सकता है चार्ज, कारोबारियों को राहत?
क्या दिल्ली में कल लॉकडाउन लग जाएगा?
प्रदर्शन से पहले ही CJP कार्यकर्ताओं पर एक्शन शुरू
Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget