एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में कब पड़ेगी ठिठुरने वाली सर्दी, मैदानी इलाकों में गुलाबी ठंड, पढ़ें मौसम का अपडेट

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम ने करवट ली है. देहरादून, ऊधमसिंह नगर और अन्य मैदानी क्षेत्रों में हल्की गुलाबी ठंड का अनुभव हो रहा है.

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल भी मंडरा रहे हैं. पर्वतीय क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ने लगी है, जबकि मैदानी इलाकों में गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे ठंडक बढ़ने के आसार हैं. 

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंडक महसूस की जा रही है. खासकर मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में ठंड में इजाफा हुआ है. मुनस्यारी में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिसने वहां की ठिठुरन को और बढ़ा दिया. पिछले दिनों भी मुनस्यारी में हल्की वर्षा और हिमपात देखा गया था, जिससे शीतकाल में इस साल ठंड ज्यादा पड़ने के संकेत मिल रहे हैं.

मैदानी इलाकों में गुलाबी ठंड का एहसास

उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम ने करवट ली है. देहरादून, ऊधमसिंह नगर और अन्य मैदानी क्षेत्रों में हल्की गुलाबी ठंड का अनुभव हो रहा है. हालांकि दिन में धूप खिली हुई है, जिससे कुछ समय के लिए तपिश महसूस होती है, लेकिन शाम होते ही तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ जाती है. देहरादून में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा. 

पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में तापमान में गिरावट देखने को मिली है. देहरादून में पिछले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. इसी प्रकार, ऊधमसिंह नगर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा. पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान और भी कम है. मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नई टिहरी में अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग की भविष्यवाणी

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों में प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा. इसके साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना है, जिससे ठंडक में वृद्धि होगी. मौसम के इस बदलते मिजाज के चलते बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.

'सपा ने भी कांग्रेस को हैसियत दिखा दी', यूपी उपचुनाव सीट बंटवारे पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, धर्मांतरण का आरोप
मुजफ्फरनगर: इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, धर्मांतरण का आरोप
यूपी में पेंशनधारकों को योगी सरकार का तोहफा, मासिक पेंशन में बढ़ेगी
यूपी में पेंशनधारकों को योगी सरकार का तोहफा, मासिक पेंशन में बढ़ेगी
योगी सरकार मरीजों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अनफिट एंबुलेंसों पर एक्शन
योगी सरकार मरीजों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अनफिट एंबुलेंसों पर एक्शन
यूपी में बारिश से नुकसान पर एक्शन में CM योगी, डीएम समेत अधिकारियों को सख्त निर्देश
यूपी में बारिश से नुकसान पर एक्शन में CM योगी, डीएम समेत अधिकारियों को सख्त निर्देश

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget