एक्सप्लोरर

UK News: चाचा की हत्या का आरोपी भतीजा 14 साल बाद गिरफ्तार, इस एक गलती से आया पकड़ में

Uttarakhand News: आरोपी ने जमीनी विवाद के चलते अपने चाचा की हत्या की थी और फरार हो गया था. आरोपी हरियाणा के फरीदाबाद में नाम बदलकर रह रहा था.

Uttarakhand Murder Case: अपने ही चाचा की हत्या के बाद फरार हुए भतीजे को उत्तराखंड एसटीएफ ने आखिरकार 14 साल बाद गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के मुताबिक प्रकाश पंत नाम के इस व्यक्ति ने भूमि विवाद के चलते 14 साल पहले नैनीताल में दिनदहाड़े अपने ही सगे चाचा दुर्गा पंत की गोली मारकर हत्या कर दी थी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था. 

पुलिस लगातार इसकी तलाश में जुटी रही. आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए देश के कई शहरों को ठिकाना बनाया और आखिरी में हरियाणा के फरीदाबाद में नाम बदलकर रहने लगा. पुलिस के मुताबिक अब प्रकाश पंत की पहचान ओमप्रकाश के नाम से है जोकि अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बल्लभगढ़ में रह रहा था. नैनीताल पुलिस भी आरोपी की तलाश में सालों तक जुटी रही थी. 

एसटीएफ लगातार जुटी रही आरोपी की तलाश में

इस मामले में जब पुलिस को ये पता चला था कि आरोपी नेपाल भाग गया है तो नैनीताल पुलिस ने भी खोजबीन बंद कर दी थी, लेकिन एसटीएफ लगातार इसकी तलाश में जुटी रही. आरोपी की एक गलती ने उसे अब सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है. दरअसल, आरोपी प्रकाश पंत ने अपनी पत्नी को अपने पुराने फोन से कॉल किया था. जिससे एसटीएफ को आरोपी के बारे में पता चल गया था. 

फरीदाबाद से किया गया गिरफ्तार

इसके बाद एसटीएफ की टीम हरियाणा के फरीदाबाद जिले में पहुंची और एक लाख के ईनामी प्रकाश पंत उर्फ ओमप्रकाश को अरेस्ट कर जेल भेज दिया. वहीं एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि एसटीएफ की लिस्ट में अभी कई और भी फरार ईनामी हैं. जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- 

Road Accident: बलिया में सड़क हादसे के शिकार हुए सपा के युवा नेता, ऑटो पलटने से गई जान, दो घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता
CM योगी के हनुमानगढ़ी में नमाज वाले बयान पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- देश किसी एक धर्म...
CM योगी के हनुमानगढ़ी में नमाज वाले बयान पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- देश किसी एक धर्म...

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget