एक्सप्लोरर

Anti Conversion Law: उत्तराखंड में धर्मांतरण कानून सख्त करने पर संत समाज खुश, धामी सरकार के फैसले की तारीफ की

Uttarakhand: उत्तराखंड में धर्मांतरण कानून को पहले से और सख्त कर दिया गया है जिसे धामी सरकार के बड़े फैसले के तौर पर देखा जा रहा है. वहीं साधु-संत समाज ने इस फैसले पर खुशी जताई है.

Anti Conversion Law: उत्तराखंड सरकार (Uttarakhand) ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में धर्मांतरण कानून (Anti Conversion Law) को मंजूरी दे दी है. अब उत्तराखंड में जबरन धर्म परिवर्तन कराने वालों के खिलाफ कानूनी रूप से और सख्त कार्रवाई हो सकेगी. इस कानून के पास होने के बाद सोशल मीडिया में जहां मुख्यमंत्री धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ट्रेंड कर रहे हैं, वहीं साधु-संतों ने भी मुख्यमंत्री व राज्य सरकार के इस फैसले की तारीफ की है. 

उत्तराखंड में पहले सख्त हुआ धर्मांतरण कानून

उत्तराखंड में जबरन धर्मांतरण कराने वालों को और सख्त सजा दी जाएगी. इसके लिए 2018 के कानून को और सख्त कर दिया गया है. नए कानून के तहत, जबरन धर्मांतरण कराने वाले दोषी को 10 साल की जेल और 50 हजार रुपये के जुर्माने की सजा होगी साथ ही पीड़ित को भी मुआवजा देना होगा. जबरन धर्म परिवर्तन के दोषियों के लिए सजा को भी पहले से बढ़ा दिया गया है. उत्तराखंड विधानसभा ने बुधवार को कड़े प्रावधानों वाला धर्मांतरण रोधी संशोधन विधेयक पारित कर दिया, जिसमें जबरन धर्म परिवर्तन के दोषियों के लिए तीन साल से लेकर 10 साल तक की सजा का प्रावधान किया गया है. 

धामी सरकार के फैसले का स्वागत

इस कानून को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अब उत्तराखंड में कोई जबरन धर्मांतरण नहीं कर पाएगा. अगर कोई भी ऐसा करते पाया जाता है तो उसे 10 साल तक की सजा हो सकती है. धामी सरकार के फैसले का संत समाज ने खुले दिल से स्वागत किया है. स्वामी अवधेशानंद गिरि ने कहा कि इस फैसले से पूरे भारत में एक विशेष प्रकार का उत्साह है. इसी तरह वासुदेवा नंद महाराज ने कहा कि जबरन धर्मांतरण पर प्रतिबंध से न केवल राज्य बल्कि पूरे देश में अच्छा संदेश जाएगा. 

संत समाज ने जताई फैसले पर खुशी

स्वामी परमात्मानंद ने कहा कि छल कपट या जोर जबरदस्ती से होने वाला धर्मांतरण एक बड़ा अपराध है, जो केवल सख्त सजा के प्रावधान से ही रोका जा सकता है. उन्होंने सरकार के इस फैसले को मील का पत्थर बताया. साध्वी प्राची ने धर्मांतरण कानून को एक बड़ी पहल बताया. बालकानंद जी महाराज ने कहा कि धर्मांतरण कानून देश हित और समाज हित में है. स्वामी रविंद्र पुरी इस कानून से हिंदू समाज को नई दिशा मिलने की बात कही. उन्होंने कहा कि अन्य प्रदेशों को भी इसी प्रकार के कानून और सख्त सजा के प्रावधान लाकर हिंदू धर्म की रक्षा करनी चाहिए. संत समाज इससे पहले उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए कमेटी बनाने के फैसले पर भी खुशी जता चुका है. 

ये भी पढ़ें- UP By-Election: मुख्यमंत्री पद के ऑफर पर केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव को जवाब, जानिए क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Haridwar News: मनसा देवी मंदिर में महंत रवींद्र पुरी का औचक निरीक्षण, पुजारियों की ली तलाशी, दिए आदेश
हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर में महंत रवींद्र पुरी का औचक निरीक्षण, पुजारियों की तलाशी, दिए आदेश
बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी केस: 'गणेश गोदियाल ने अपने कार्यकाल में किया घोटाला', BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने लगाए आरोप
'गणेश गोदियाल ने अपने कार्यकाल में किया घोटाला', BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने लगाए आरोप
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
ममता के करीबी मदन मित्रा ने बदला पाला तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'उनके जाने से...'
ममता के करीबी मदन मित्रा ने बदला पाला तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'उनके जाने से...'
Embed widget