एक्सप्लोरर

Watch: भारी बारिश के बीच कोटद्वार में मालन नदी पर बना पुल ढहा, प्रशासन ने बंद की आवाजाही

Uttarakhand Heavy Rain: कोटद्वार में मालन नदी पर बने पुल के ढहने की तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसमें पुल बीच में से दो हिस्सों में टूटा हुआ नजर आ रहा है. इस हादसे की चपेट में दो लोग आ गए.

Kotdwar Bridge Collapsed: उत्तराखंड के कोटद्वार में भारी बारिश के चलते मालन नदी पर बना पुल ढह गया, जिसके चलते भाभर इलाके का कोटद्वार से संपर्क पूरी तरह कट गया है. वहीं इस पुल से गुजर रहे दो लोग भी इसकी चपेट में आ गए. घटना की खबर मिलते हैं यहां राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया, वहीं प्रशासन ने तत्काल यहां से आवाजाही को बंद कर दिया है. हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई हैं. ग्रामीणों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था तैयार की जा रही है.

कोटद्वार में मालन नदीं पर बने पुल ढहने की तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसमें पुल बीच में से दो हिस्सों में टूटा हुआ नजर आ रहा है. जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त इसके ऊपर से दो लोग भी गुजर रहे थे, जो हादसे का शिकार हो गए है. फिलहाल प्रशासन ने पुल पर आवाजाही बंद कर दी है. वहीं इस बारे में जानकारी देते हुए एसडीएम कोटद्वार, प्रमोद कुमार ने कहा, "प्रशासन पुल ढहने के कारणों का पता लगा रहा है. फिलहाल पुल ढहने की वजह से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है. लेकिन पुल टूटने से भाभर क्षेत्र से कोटद्वार का कनेक्शन टूट गया है, ऐसे में ग्रामीणों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक व्यवस्था देखी जा रही है."

उत्तराखंड में बारिश से हाहाकार

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के ग्यारह जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. प्रदेश में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है, जिसकी वजह से तमाम नदिया-नाले उफान पर चल रहे हैं. अत्यधिक बारिश होने की वजह से कई जगहों पर भूस्खलन और भूधंसाव भी हो रहा है. जिसके चलते कई ग्रामीण क्षेत्रों का कनेक्शन टूट गया है. जगह-जगह लोग फंसे हुए हैं और आवाजाही के रास्ते बंद हो गए हैं. प्रशासन की ओर से किसी भी आपदा से निपटने के लिए इंतजाम किए गए हैं. जगह-जगह आपदा प्रबंधन टीम को तैनात किया गया है, जहां जरूरी हो वहां सेना को भी तैनात किया गया है.

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश और विभिन्न आपदाओं के चलते अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर हैं. वहीं बुधवार तक आठ पुलों के क्षतिग्रस्त होने की खबरें भी है. आपदा प्रबंधन टीम लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है. वहीं सीएम धामी ने भी मानसून सीजन में पर्यटकों से यहां न आने की अपील की है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: यूपी में बीजेपी के 'मिशन 80' के लिए क्यों जरूरी है पूर्वांचल? जानें- क्या कहता है यहां का समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
शहीद के गांव को CM योगी का तोहफा, खन्नौत नदी पर बना पुल
शहीद के गांव को CM योगी का तोहफा, खन्नौत नदी पर बना पुल
मथुरा में रिश्तों का कत्ल! पत्नी-बेटी ने प्रेमी संग की पिता की हत्या
मथुरा में रिश्तों का कत्ल! पत्नी-बेटी ने प्रेमी संग की पिता की हत्या

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget