एक्सप्लोरर

हरीश रावत नहीं लड़ेंगे चुनाव, BJP ने कसा तंज, कांग्रेस ने बनाई सत्ता वापसी की रणनीति

कांग्रेस नेता हरीश रावत ने ऐलान किया है कि वे आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे.बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने तंज कसते हुए कहा कि हरीश रावत को राजनीति से भी संन्यास ले लेना चाहिए.

Uttarakhand Politics: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 में है, लेकिन सियासी बिसात के लिए नेता अभी से डट गए हैं और एक दूसरे पर बयान देकर बढ़त हासिल करने की कोशिश में हैं. इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने ऐलान किया है कि वे आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. हरीश रावत के बयान पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने तंज कसते हुए कहा कि हरीश रावत को न केवल चुनाव से, बल्कि राजनीति से भी संन्यास ले लेना चाहिए.

उधर हरीश रावत के बयान पर कांग्रेस की तरफ से कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है. लेकिन हरीश रावत की उत्तराखंड में सक्रियता को पार्टी कैसे इस्तेमाल करेगी ये भी देखने वाली बात होगी.

हरीश रावत का चुनाव न लड़ने का ऐलान

हरीश रावत ने कहा कि वे 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के रूप में हिस्सा नहीं लेंगे, बल्कि पार्टी के लिए प्रचार और समन्वय का काम करेंगे. रावत ने दावा किया कि जब-जब उन्होंने चुनाव न लड़ने का फैसला लिया और पार्टी को जिताने के लिए काम किया, तब-तब कांग्रेस सत्ता में आई. उन्होंने  कहा कि आज देश में जोड़-तोड़ नहीं, बल्कि तोड़-तोड़ की राजनीति हो रही है. मैं 2027 में बीजेपी को उखाड़ फेंकने के लिए लोगों को साथ लाऊंगा, समन्वय बनाऊंगा और चुनावी कैंपेन को हर स्तर पर लीड करूंगा.

महेंद्र भट्ट का तंज

वहीँ उधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हरीश रावत के फैसले का स्वागत करते हुए तंज कसा कि न तो कांग्रेस और न ही बीजेपी ने कभी रावत को गंभीरता से लिया. भट्ट ने दावा किया कि रावत का यह फैसला कांग्रेस की हार की स्वीकारोक्ति है और बीजेपी 2027 में लगातार तीसरी बार सत्ता में आएगी. भट्ट ने कहा कि हरीश रावत को सिर्फ चुनाव से ही नहीं, बल्कि राजनीति से भी संन्यास ले लेना चाहिए.

हरीश रावत का जवाब

भाजपा के तंज पर पलटवार करते हुए हरीश रावत ने कहा कि वे तब तक राजनीति से संन्यास नहीं लेंगे, जब तक उत्तराखंड में एक लोकतांत्रिक, उत्तराखंड की संस्कृति और पहचान को बढ़ाने वाली सरकार नहीं बन जाती. उन्होंने कहा कि जो लोग मुझे संन्यास की सलाह दे रहे हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि उत्तराखंड की सोच, संस्कृति और पर्यावरण को संरक्षित करने वाली सरकार बनने के बाद ही मैं सामाजिक कार्यों की ओर बढ़ूंगा.

दोनों पार्टियों की रणनीति

2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भाजपा  और कांग्रेस जुट गए हैं. भाजपा जहाँ लगातार तीसरी बार सत्ता के लिए लगी वहीँ कांग्रेस के सामने सत्ता में वापसी बड़ी चुनौती है. हरीश रावत ने दावा किया है कि उनकी रणनीति और जनता के समर्थन से कांग्रेस 2027 में सरकार बनाएगी. जबकि दूसरी ओर, भाजपा का कहना है कि उनकी नीतियां और विकास कार्य जनता के बीच लोकप्रिय हैं, जिसके दम पर वे फिर से सत्ता में आएंगे.

उत्तराखंड की सियासत में घमासान

हरीश रावत के इस ऐलान और भाजपा के तंज ने उत्तराखंड की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है. रावत के नेतृत्व में कांग्रेस ने हाल के महीनों में 'उत्तराखंडियत' और स्थानीय संस्कृति को केंद्र में रखकर अपनी रणनीति बनानी शुरू की है. दूसरी ओर भाजपा  का दावा है कि उनकी डबल इंजन सरकार ने राज्य में विकास की गति को तेज किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार में परिवार की बंदिशें टूटीं, वन स्टॉप सेंटर से बदली महिलाओं की जिंदगी
योगी सरकार में परिवार की बंदिशें टूटीं, वन स्टॉप सेंटर से बदली महिलाओं की जिंदगी
आगराः छत से गिरने से शख्स की मौत, पुलिसकर्मियों पर फेंकने का आरोप, 2 सिपाही सस्पेंड
आगराः छत से गिरने से शख्स की मौत, पुलिसकर्मियों पर फेंकने का आरोप, 2 सिपाही सस्पेंड
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
नशे के खिलाफ UP पुलिस की बाइक रैली, DGP राजीव कृष्ण ने किया रवाना
नशे के खिलाफ UP पुलिस की बाइक रैली, DGP राजीव कृष्ण ने किया रवाना

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget