एक्सप्लोरर

Operation kalnemi: उत्तराखंड में ऑपरेशन कालनेमी के तहत 4 हजार से ज्यादा लोगों का हुआ सत्यापन, 300 लोग गिरफ्तार

Operation Kalnemi: उत्तराखंड में सीएम धामी सरकार के ऑपरेशन कालनेमी के अंतर्गत अब तक 4 हजार से ज्यादा लोगों का सत्यापन किया जा चुका है वहीं 300 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं.

उत्तराखंड में चल रहे ऑपरेशन कालनेमि के अंतर्गत अभी तक 4000 से अधिक लोगों का सत्यापन किया गया है और 300 गिरफ्तारियां की गईं, जिनमें एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल है. इस ऑपरेशन में सबसे ज्यादा कार्रवाई हरिद्वार जिले में हुई हैं जहां 2301 लोगों का सत्यापन किया जा चुका है जबकि 162 गिरफ्तार हुए हैं.

उत्तराखंड की संस्कृति और आध्यात्मिकता की पहचान को सुरक्षित रखने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शुरू किया गया ऑपरेशन कालनेमि लगातार बड़ी सफलता हासिल कर रहा है. इस अभियान का लक्ष्य उन सामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसना है जो पहचान छुपाकर सनातन संस्कृति की आड़ में ठगी, धोखाधड़ी और धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने का कार्य कर रहे थे.

चार हजार से ज्यादा लोगों का सत्यापन

अभी तक इस अभियान के अंतर्गत पूरे प्रदेश में लगभग 4000 से अधिक लोगों का सत्यापन किया जा चुका है. इनमें 300 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. मुख्यमंत्री धामी ने साफ संदेश दिया है कि देवभूमि में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, धार्मिक आस्था से खिलवाड़ या पहचान छिपाकर ठगी करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा.

इस अभियान की सबसे बड़ी सफलता हरिद्वार जिले में मिली है, जहां 2301 लोगों का सत्यापन और 162 गिरफ्तार किए गए हैं. देहरादून जिले में 865 सत्यापन और 113 गिरफ्तारियां, जबकि उधम सिंह नगर में 167 सत्यापन और 17 गिरफ्तारियां हुई हैं. 

प्रदेश के कई हिस्सों में चल रही है कार्रवाई

प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी यह कार्रवाई लगातार जारी है. देहरादून में इस दौरान एक बांग्लादेशी नागरिक को भी गिरफ्तार किया गया है, जो यहां पर अपनी पहचान छुपा कर रह रहा था.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि देवभूमि की पवित्रता से कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा. जो लोग समाज की भावनाओं से खेलेंगे, वे सीधे जेल जाएंगे. उन्होंने इस अभियान को प्रदेश की कानून व्यवस्था को मजबूत करने और सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने के लिए ऐतिहासिक कदम बताया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में 24 घंटे में सर्पदंश से 3 लोगों की मौत, CMO ने की लोगों से सावधानी बरतने की अपील
बाराबंकी में 24 घंटे में सर्पदंश से 3 लोगों की मौत, CMO ने की लोगों से सावधानी बरतने की अपील
गाजियाबाद में मुस्लिम युवक ने नाबालिग को चौथी मंजिल से धक्का दिया, छेड़छाड़ का विरोध करने पर हत्या
गाजियाबाद में मुस्लिम युवक ने नाबालिग को चौथी मंजिल से धक्का दिया, छेड़छाड़ का विरोध करने पर हत्या
'श्रीकृष्ण को मुस्लिम बताने वाला मौलाना बना हिन्दू', नंद किशोर गुर्जर का दावा- गीता का श्लोक पढ़ते ही...
'श्रीकृष्ण को मुस्लिम बताने वाला मौलाना बना हिन्दू', नंद किशोर गुर्जर का दावा- गीता का श्लोक पढ़ते ही...
Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले संजय निषाद, 'किसी के जिद करने से कुछ नहीं होता...'
सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले संजय निषाद, 'किसी के जिद करने से कुछ नहीं होता...'

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Embed widget