एक्सप्लोरर

मूसलाधार बारिश के बीच नेहल गाड़ नदी में जलस्तर बढ़ने से तबाही, आसपास के नागरिकों को घर छोड़ने के निर्देश

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में लगातार हो रही बारिश से कई जगह भूस्खलन की खबरें आने के साथ मूसलाधार बारिश से नेहल नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद काफी तबाही देखने को मिली है.

उत्तराखंड बारिश ने पिथौरागढ़ में तबाही मचाई है कई सड़के क्षतिग्रस्त हुई है एक पुल टूटा है वही कई लोगों को रात अपने घरों को छोड़कर कही ओर बितानी पड़ी अब भी हालत खराब है कई जगह इतनी बारिश हुई कि लगा जैसे बादल फट गया हो लेकिन अभी तक किसी जान माल के हानि की कोई सूचना नहीं है.

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में मंगलवार दोपहर से मूसलाधार बारिश हो रही है, धारचूला के तल्ला दारमा घाटी स्थित ग्राम पंचायत उमचिया में तेज बारिश और नेहल गाड़ में जलस्तर के खतरनाक स्तर तक बढ़ने से भारी भारी तबाही होने की सूचना है इस बरसात से 50 से अधिक परिवार प्रभावित हुआ है.

लकड़ी का पुल बहने से आवागमन ठप
बता दें कि पिथौरागढ़ जिले के धारचूला के तल्ला दारमा घाटी स्थित ग्राम पंचायत उमचिया में मंगलवार दोपहर से तेज गड़गड़ाहट व लगातार हो रही तेज बारिश और नेहल गाड़ में जलस्तर के खतरनाक स्तर तक बढ़ने से भारी तबाही हुई है, इस घटना में पीएमजीएसवाई की सोबला उमचिया 2.13 करोड़ रुपये से बना 36 मीटर लंबा मोटर पुल और पीडब्ल्यूडी का तीजम और वतन तोक को जोड़ने वाली लकड़ी पुल बह गया, जिससे क्षेत्र में आवागमन पूरी तरह ठप हो गया, वहीं, इससे 50 से अधिक परिवार पूरी रात परेशान रहे,

नेहल गाड़ के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए और संभावित खतरे को देखते हुए 50 से अधिक परिवार अपने घरों को छोड़कर ऊंचे स्थान वाले स्कूल और गोरखा रेजिमेंट के पोस्ट में जाकर अपनी जान बचाई लोग लगातार हो रही बरसात के डर से रातभर जागते रहे, वहीं इस इलाके में पीएमजीएसवाई  द्वारा 2.13 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए  47 टन वजनी मोटर पुल और तीजम-वतन तोक को जोड़ने वाला लकड़ी का पुल नेहल गाड़ में बह गया,

क्षेत्र में बिजली अपूर्ती बाधित
वहीं बिष्ट कॉलोनी में भूस्खलन से आठ से अधिक मकान खतरे की जद में आ गए जब की दो बिजली के खंभे बह जाने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है, एसडीएम जितेंद्र वर्मा से एबीपी लाइव ने बात की तो उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिली है नुकसान का आंकलन करने के लिए मौके में राजस्व विभाग की टीम भेजी जा रही है

वहीं प्रदेश के आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा भी SDRF को मौके पर भेजा गया है फिलहाल किसी जान माल के नुकसान की कोई सूचना तो नहीं लेकिन सुरक्षा के लिहाज से SDRF मौके के लिए निकल गई है वहीं मौसम विभाग ने आज के लिए भी प्रदेश के कई जिलों में भारी वर्षा की बात कही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
UP को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget