एक्सप्लोरर

Haridwar News: मनसा देवी मंदिर भगदड़ 8 की मौत, 28 घायल, चश्मदीदों ने क्या कहा?

Haridwar News: हरिद्वार के प्रतिष्ठित मनसा देवी मंदिर में बीते दिनों भगदड़ मच गई थी जिसमें आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी जबकि 28 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

27 जुलाई को हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में पैदल मार्ग पर रविवार को सुबह 9 बजे भगदड़ मच गई थी हादसे में एक 10 साल के बच्चे सहित लगभग 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और इस घटना में 28 लोग घायल हुए हैं . 

भीड़ के बीच कुछ दूरी पर फंसे एक चश्मदीद ने बताया कि भीड़ का दबाव बढ़ने पर रास्ते में दीवार पर लगी बिजली की तार पकड़ता पर करंट लगने का दावा किया मार्ग पर बनी दीवार पर तार पकड़कर श्रद्धालु आगे की तरफ बढ़ रहे थे और करंट लगने के बाद भगदड़ मच गई. 

मीडिया से बातचीत में चश्मदीद ने क्या कहा?
फरीदाबाद से संतोष कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि एक ही मार्ग से लोग आ और जा रहे थे. कुछ लोग पीछे और कुछ लोग आगे की तरफ बढ़ रहे थे दीवार पर कुछ लोग तार पकड़कर चल रहे थे. चश्मदीद ने दावा किया जैसे ही तार जली उस पर करंट फैल गया जिसकी वजह से 10 से 12 लोग नीचे गिर गए और वह अपने परिवार के लोगों से बिछड़ गए. 

किसी तरह उन्होंने खुद को बचाया नीचे गिरे हुए लोगों को ऊपर से ही लोग भागने लगे. संतोष ने यह भी बताया कि रास्ते में करंट होने के दावे के बाद लोग एक दूसरे के ऊपर गिरने लगे साइड में दुकानों के पीछे तार लगे हुए थे जिन्हें पड़कर लोग चढ़ने लगे तो करंट लगना शुरू हुआ और फिर भगदड़ की स्थिति बन गई. उन्होंने बताया कि एक ही मार्ग पर लोग आ और जा रहे थे.

पुलिस एसपी ने क्या कहा?
वही हरिद्वार के एसपी परमेंद्र सिंह डोभाल के मुताबिक रविवार सुबह 9:00 बजे पुलिस को सूचना मिली की मनसा देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर भगदड़ मचने से कुछ लोग घायल हो गए हैं. इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तमाम घायलों को उठाकर जिला अस्पताल में लाया गया. जहां श्रद्धालुओं का इलाज शुरू हुआ, वहीं इलाज के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि 6 लोग पहले ही मर चुके थे. 

वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया. एसपी का कहना है की प्रथम दृष्टिया मामले में सामने आया कि बिजली के तार से करंट आने की अफवाह फैली थी जिसके बाद भगदड़ मच गई अभी इसके पीछे के कर्म की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकता है.

सीएम धामी ने दिए हैं मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
वही इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं घायलों के लिए 50- 50 हजार और मरने वालों के लिए दो-दो लाख रुपए की घोषणा मुख्यमंत्री धामी ने की है जबकि मंदिर समिति ने मरने वालों के लिए पांच पांच लाख की घोषणा की है. 

घायलों के लिए भी राहत राशि की घोषणा की गई है लेकिन यह बात अभी तक साबित नहीं हो पाई है कि किसी को करंट लगा था या नहीं इसको लेकर विद्युत विभाग ने साफ तौर पर कहा है कि किसी भी तरह से किसी भी तर में कोई भी लीकेज नहीं पाया गया है.

फिलहाल अब इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं जांच के बाद ही कुछ साफ हो सकता है कि यह घटना आखिर कैसे घटी अफवाह कैसे फैली और किन कर्म से निर्दोष श्रद्धालुओं की जान गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा'- CM योगी
'किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा'- CM योगी
'महाराज जी के सामने लड़ना चाहिए', CM योगी-अखिलेश के अयोध्या चैलेंज पर बोले रवि किशन
'महाराज जी के सामने लड़ना चाहिए', CM योगी-अखिलेश के अयोध्या चैलेंज पर बोले रवि किशन
स्कूल में पानी देखकर डरने लगा छात्र, अस्पताल में हुई मौत; जानें वजह
स्कूल में पानी देखकर डरने लगा छात्र, अस्पताल में हुई मौत; जानें वजह
अखिलेश यादव को BJP सांसद का खुला पत्र, परिवारवाद के लगाए आरोप
अखिलेश यादव को BJP सांसद का खुला पत्र, परिवारवाद के लगाए आरोप

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget