एक्सप्लोरर

Joshimath News: जोशीमठ में भू-कटाव से दहशत, लोगों ने निकाला मशाल जुलूस, NTPC का काम रोकने की दी धमकी

Joshimath News: जोशीमठ में पिछले 14 महीनों से लगातार भू कटाव हो रहा है जो पिछले 1 महीने से बढ़ गया है. अभी तक 580 घरों में दरारें आ चुकी हैं. जिससे लोग दहशत के साये में जीने को मजबूर हैं.

Joshimath Land Slide: जोशीमठ में निरंतर बढ़ रहे भू कटाव से डरे सहमे सैकड़ों स्थानीय लोगों ने बुधवार को हाशों में मशाल लेकर सड़क पर जुलूस निकाला, नाराज लोगों ने जोशीमठ (Joshimath) नटराज चौक से लेकर मारवाड़ी तिराहे तक निकाले गए इस मशाल जुलूस में भू कटाव की वजह से प्रभावित परिवारों का गुस्सा जमकर फूटा. जुलूस के दौरान लोगों ने प्रदेश सरकार एवं जल विद्युत परियोजना एनटीपीसी (NTPC) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. 

दरअसल जोशीमठ में पिछले 14 महीनों से लगातार भू कटाव हो रहा है जो कि पिछले 1 महीने से बढ़ता जा रहा है. नगर के मारवाड़ी, अप्पर बाजार, सुनील, सिंहधार, नरसिंह मंदिर, गांधी नगर, मनोहर बाग वार्डो समेत सभी 9 वार्डों में भूमि कटाव हो रहा है. अभी तक लगभग 580 घरों में दरारें आ चुकी हैं जिससे यहां के लोग दहशत के साये में जीने को मजबूर हैं. कई लोग घरों में पड़ीं दरारों की वजह से घर छोड़कर पलायन कर गए हैं. बीते दिनों भी स्थानीय लोगों ने जुलूस निकालकर सरकार को चेताया था परंतु अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद यहां के लोगों ने मशाल जुलूस निकालकर अपनी नाराजगी जाहिर की है.

जोशीमठ में फूटा लोगों का गुस्सा

जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के नेता अतुल सती कमल रतूड़ी का कहना है कि वे निरंतर सरकारी अमले से इस विषय पर पत्राचार कर रहे हैं परंतु सरकार के निराशाजनक रवैया से परेशान होकर आज उन्हें आंदोलन को उग्र कर हाथ में मसाले लेकर सड़कों पर उतरना पड़ा. उनका कहना है कि जोशीमठ में हो रहे भूमि कटाव को गंभीरता से लेकर सरकार को प्रभावितों के लिए उचित व्यवस्था करनी चाहिए. 

वहीं दूसरी तरफ नगर में लगातार बढ़ती जा रही दरारों को लेकर पीड़ित लोगों को आंदोलन उग्र हो गया है. लोगों का प्रदर्शन गुरुवार को भी जारी रहा. सुबह 8 बजे से लेकर दिनभर जोशीमठ में लोग सड़क पर बैठकर चक्का जाम करेंगे और बाजार बंद किया जाएगा. नगर के सर्वेक्षण पर पहुंचने वाले अधिकारियों का घेराव कर उनसे नगर की स्थिति के बारे में गहनता से पूछताछ भी की जाएगी.

नाराज लोगों ने दी घेराव की धमकी

जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के नेता अतुल सती का कहना है कि सरकार का रवैया यदि इसी प्रकार निराशाजनक रहा तो शुक्रवार को जल विद्युत परियोजना एनटीपीसी का काम रुकवा कर परियोजना का घेराव किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अगर सरकार प्रभावितों की उचित व्यवस्था नहीं करती है तो प्रभावित परिवारों के साथ पूरा जोशीमठ नगर सड़कों पर उतरेगा. 

ये भी पढ़ें- Firozabad News: चमत्कार! अंतिम संस्कार से पहले लौटी महिला की सांसें, उठकर चाय पी, फिर अगली सुबह...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कन्नौज की किसी विधानसभा सीट से...', BJP नेता सुब्रत पाठक का अखिलेश को चैलेंज
'कन्नौज की किसी विधानसभा सीट से...', BJP नेता सुब्रत पाठक का अखिलेश को चैलेंज
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
कानपुरः विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पर अभद्र टिप्पणी केस में एक्शन, कांग्रेस नेता समेत 6 पर FIR
कानपुरः विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पर अभद्र टिप्पणी केस में एक्शन, कांग्रेस नेता समेत 6 पर FIR
दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
Embed widget