एक्सप्लोरर

Uttarakhand Mausam: उत्तराखंड मौसम विभाग के अलर्ट के बाद आपदा प्रबंधन विभाग एक्टिव, जानें क्या है तैयारी?

Uttarakhand News: मौसम विभाग की चेतावनी के बाद उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी है. आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी टीमों को एक्टिव कर दिया है.

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के मौसम विभाग ने आज एक बार फिर से मौसम को लेकर चेतावनी जारी की. मौसम विभाग की चेतावनी के बाद आपदा प्रबंधन विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि प्रदेश में मौसम विभाग की चेतावनी के बाद हमने अपनी सभी टीमों को एक्टिव कर दिया है. साथ ही इस बात पर खास तौर से नजर रखी जा रही है कि जहां बारिश ज्यादा होने की संभावना है वहां लोगों को हमने एसएमएस के माध्यम से जानकारी देने का काम किया है. इसके अलावा ऐप डेवलप किया है जिससे मौसम की जानकारी प्राप्त हो सकेगी.

चारधाम यात्रा को लेकर विनोद कुमार सुमन ने कहा कि यात्रियों को इस बात के लिए सूचित किया गया है कि ज्यादा बारिश होने पर यात्रियों को जो स्थान बताए गए हैं, उन्हें वहीं पर रुकना है. हम कोशिश कर रहे हैं कि ज्यादा बारिश होने पर सभी यात्रियों को ऐसी जगह रोका जाए जहां पर खाने-पीने की व्यवस्था हो और शौचालय की व्यवस्था हो.

सूचना मिलने पर रवाना होगी टीम
उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में हर साल आपदा आती है जिसे हमने सबक लिया है. इस बार हम पहले से तैयार हैं, हमारी कोशिश रहेगी की कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत टीम रवाना की जाए. इसके लिए मुख्यालय पर कुछ टीमे हमारी हमेशा तैनात रहती हैं. इसी तरह गढ़वाल कुमाऊं में भी हमारी क्विक रिस्पांस तैनात हैं जो कोई भी सूचना मिलने के बाद तुरंत रिस्पॉन्स करती है.

10 जून तक उत्तराखंड में मानसून आने का अनुमान
आपको बता दें कि मौसम विभाग ने 10 जून तक उत्तराखंड में मानसून आने की जानकारी दी थी लेकिन जून की शुरुआत में ही पहले दिन से ही प्रदेश भर में कई जगहों पर बारिश देखने को मिल रही है. मौसम लगातार बिगड़ रहा है. पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है, जबकि हेमकुंड में बर्फबारी भी देखी गई है.

मौसम की स्थिति को देखते हुए उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग ने अपनी तमाम अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा है. केदारनाथ धाम में भी हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई है. कुमाऊं क्षेत्र के बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में भी कई स्थानों पर बारिश की खबर है. मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है.

अगले 24 घंटों में बारिश आंधी की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आने वाले 24 से 48 घंटे तक पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम अस्थिर बना रह सकता है. मंगलवार को विशेषकर अधिक वर्षा और अंधड़ की संभावना है. चारधाम यात्रा मार्गों पर वर्षा और तेज हवाएं यात्रियों के लिए चुनौती बन सकती हैं. प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: बांके बिहारी मंदिर 3 साल के लिए होगा बंद? बाल संत अभिनव अरोड़ा ने बताई सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी के मंत्री का अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
नशे के खिलाफ UP पुलिस की बाइक रैली, DGP राजीव कृष्ण ने किया रवाना
नशे के खिलाफ UP पुलिस की बाइक रैली, DGP राजीव कृष्ण ने किया रवाना
अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI की जांच तेज, पूर्व बीजेपी MLA से घंटों पूछताछ
अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI की जांच तेज, पूर्व बीजेपी MLA से घंटों पूछताछ
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget