एक्सप्लोरर

Haridwar News: बैरागी कैंप में बुलडोजर चलाने को लेकर धरने पर बैठे साधु-संत, प्रशासन से की ये मांग

Haridwar Saints: निर्मोही अखाड़े के सचिव गोविंद दास का कहना है कि साधु-संतों को काफी दुख हुआ कि बार-बार उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा बैरागी अखाड़ों में बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है.

Haridwar News: उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने बैरागी कैंप (Bairagi Camp) में बैरागी अखाड़ों द्वारा किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया था. इसको लेकर बैरागी अखाड़ों के साधु संत एक दिवसीय धरने पर बैठ गए. संतो ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड हाईकोर्ट के स्टे देने के बावजूद भी उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा बुलडोजर की कार्रवाई की गई. साधु संतों ने उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग को 13 फरवरी तक का समय दिया है कि बुलडोजर से तोड़े गए गेट को दोबारा से बनवाया जाए नहीं तो साधु-संत अनशन करेंगे और हाईकोर्ट भी जाएंगे.

चेतन ज्योति आश्रम के अध्यक्ष संजय महंत का कहना है कि बैरागी कैंप में 600 गरीब परिवार और तीनों बैरागी अखाड़ों को हाईकोर्ट से 2024 तक स्टे मिला हुआ है. मगर उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा बुलडोजर से गेट को तोड़ा. इस मामले पर हमारे द्वारा उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बातचीत हुई है. उन्होंने हमें आश्वासन दिया गया है कि तोड़े गए गेट को दोबारा बनाया जाएगा, अगर उनके द्वारा कार्य नहीं किया जाता तो हम हाईकोर्ट जायेगे. 

'तोड़े गए गेट को दोबारा लगाया जाए'
निर्मोही अखाड़े के सचिव गोविंद दास का कहना है कि आज के धरने में बैरागी और संन्यासी अखाड़ों के साधु-संत इकट्ठा हुए. साधु-संतों को काफी दुख हुआ कि बार-बार उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा बैरागी अखाड़ों में बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है.

हम सिंचाई विभाग को कहना चाहते हैं कि वह मर्यादा को भंग ना करें. वहीं बैरागी अखाड़े के वरिष्ठ संत महंत विष्णु दास कहना है कि साधु-संतों ने उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग को 13 तारीख का समय दिया गया है कि तोड़े गए गेट को दोबारा बनवाया जाए, नहीं तो साधु संत अनशन करेंगे क्योंकि उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा बिना नोटिस दिए ही बुलडोजर की कार्रवाई की गई.

यह भी पढ़ें:-

UP MLC Election Results 2023 Live: यूपी MLC चुनाव में मतगणना जारी, कानपुर में अलग रंग का बैलेट पेपर निकलने पर हंगामा

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नालों की सफाई में करोड़ों खर्च, फिर भी नतीजा शून्य, प्रयागराज के थानों में नाव चलाने की आई नौबत
नालों की सफाई में करोड़ों खर्च, फिर भी नतीजा शून्य, प्रयागराज के थानों में नाव चलाने की आई नौबत
श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट में शामिल हो सकते हैं यतींद्र मिश्रा, महंत दिनेंद्र दास ने किया दावा
श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट में शामिल हो सकते हैं यतींद्र मिश्रा, महंत दिनेंद्र दास ने किया दावा
अखिलेश यादव का दावा- धर्मेंद्र प्रधान के पास कोई छुपा राज तो नहीं जिसकी वजह से हटाया नहीं जा रहा
अखिलेश यादव का दावा- धर्मेंद्र प्रधान के पास कोई छुपा राज तो नहीं जिसकी वजह से हटाया नहीं जा रहा
राहुल-अखिलेश की हिरासत के विरोध में सड़क पर उतरे सपा-कांग्रेस कार्यकर्ता, लखनऊ समेत कई जिलों में प्रदर्शन
राहुल-अखिलेश की हिरासत के विरोध में सड़क पर उतरे सपा-कांग्रेस कार्यकर्ता, लखनऊ समेत कई जिलों में प्रदर्शन

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
दिल्ली में छात्रों के प्रोटेस्ट पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'आतंकवादी और नौटंकीबाज...'
दिल्ली में छात्रों के प्रोटेस्ट पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'आतंकवादी और नौटंकीबाज...'
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
Embed widget