एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: हरिद्वार में तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर 7 मस्जिदों पर जुर्माना, दो को दी गई चेतावनी

Haridwar News: एसडीएम ने कहा कि कुछ धार्मिक स्थानों पर ध्वनि प्रदूषण को लेकर शिकायतें आ रही थी. जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद 7 मस्जिदों पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

Haridwar Loudspeaker: हरिद्वार में सात मस्जिदों पर ध्वनि प्रदूषण (Noise Pollution) फैलाने के आरोप में प्रशासन ने जुर्माना ठोंका है. पथरी थाना क्षेत्र के कई गांवों की मस्जिदों को अजान के लिए लगे लाउडस्पीकरों (Loudspeaker) को सीमित आवाज में बजाने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन लाउडस्पीकर की आवाज कम नही होने पर पथरी थाना पुलिस और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Pollution Control Board) की रिपोर्ट पर एसडीएम पूरन सिंह राणा ने 7 मस्जिदों पर पांच पांच हजार का जुर्माना ठोका है. वहीं दो मस्जिदों को ध्वनि प्रदूषण करने पर चेतावनी दी गई है. प्रशासन की कार्रवाई पर अब मुस्लिम धर्मगुरु सवाल उठा रहे हैं. 

एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि हाई कोर्ट द्वारा ध्वनि प्रदूषण को लेकर निर्देश दिए गए हैं, उसी के तहत ध्वनि प्रदूषण को लेकर थाना स्तर से एक रिपोर्ट भेजी गई थी, जिसके आधार पर एसडीएम पूरन सिंह राणा द्वारा कार्रवाई की गई है. 

ध्वनि प्रदूषण को लेकर जुर्माना

एसडीएम पूरन सिंह राणा ने इस मामले पर कहा कि कुछ धार्मिक स्थानों पर ध्वनि प्रदूषण को लेकर शिकायतें आ रही थी. हाईकोर्ट का आदेश है कि ध्वनि प्रदूषण ना किया जाए. बिना परमिशन किसी भी धार्मिक स्थान या वेडिंग पॉइंट पर लाउडस्पीकर सिस्टम नहीं लगाया जाएगा. जिन धार्मिक संस्थाओं को परमिशन दी गई है उसपर नजर भी रखी जा रही है. इसकी चेकिंग क्षेत्र के चौकी इंचार्ज और प्रदूषण अधिकारी ने कुछ धार्मिक संस्थाओं की ध्वनि प्रदूषण की शिकायत आई थी, जांच में ये शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद ध्वनि प्रदूषण करने वाले धार्मिक संस्थानों पर पांच-पांच हजार का जुर्माना लगाया गया है. 

प्रशासन ने इन धार्मिक संस्थानों को भविष्य में ध्वनि प्रदूषण ना करने की भी हिदायत दी गई है और अगर आदेश नहीं माना जाता है तो उनकी परमिशन रद्द की जाएगी और जुर्माना भी बड़ा लगाया जाएगा साथ ही मुकदमा भी दर्ज होगा. वहीं दूसरी तरफ मस्जिदों पर हुई कार्रवाई पर मुस्लिम धर्मगुरुओं ने सवाल उठाए हैं. 

मुस्लिम धर्मगुरुओं ने उठाए सवाल

मस्जिद के प्रबंधक मोहम्मद आरिफ ने कहा कि सभी थाना क्षेत्रों में हिंदू और मुस्लिम लोगों के साथ पुलिस द्वारा बैठक की गई थी. मस्जिद और मंदिर पर लगे लाउडस्पीकर को लेकर की इसकी आवाज कम की जाए, इससे काफी दिक्कत हो रही है. इसको सभी ने स्वीकार किया था मगर हम कहना चाहते हैं अजान से प्रदूषण नहीं फैल रहा है. इतनी गाड़ियां सड़कों पर चल रही है शादियों में डीजे तेज आवाज में चल रहे हैं उसके ऊपर पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है, अगर मस्जिद से थोड़ी देर के लिए अजान हो रही है तो किसी को क्या दिक्कत है. हम अजान की आवाज कम कर लेंगे मगर मस्जिदों के चालान गलत काटे गए हैं. 

ये भी पढ़ें- UP News: CM योगी ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में टेका मत्था, आज ही गाजीपुर पहुंचकर करेंगे जनसभा संबोधित

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
IPS, RAW और CRPF अफसर बनकर ठगी! देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को दबोचा
IPS, RAW और CRPF अफसर बनकर ठगी! देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को दबोचा
गाजियाबाद में बदला हिंडन एलिवेटेड रोड का नाम, अब 'श्री राम सेतु' के नाम से होगी पहचान
गाजियाबाद में बदला हिंडन एलिवेटेड रोड का नाम, अब 'श्री राम सेतु' के नाम से होगी पहचान
श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR
श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget