एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: दारोगा भर्ती घोटाले में सेलेक्शन सेल के पूर्व चेयरमैन से छह घंटे पूछताछ, 12 आरोपियों पर केस दर्ज

उत्तराखंड में दारोगा भर्ती घोटाले में पंतनगर विश्वविद्यालय के टेस्ट एंड सेलेक्शन कमिटी के पूर्व चेयरमैन से छह घंटे पूछताछ की गई है. इसके बाद उनके कार्यालय में दस्तावेजों की भी जांच हुई.

Uttarakhand News: 2015 दरोगा भर्ती घोटाले (Daroga Recuitment Scam) मुकदमा दर्ज होने के बाद बुधवार को विजिलेंस टीम पंतनगर विश्वविद्यालय (Pantnagar University) के टेस्ट एंड सेलेक्शन कमेटी के पूर्व चेयरमैन डॉ. एनएस जादौन के घर पहुंची. जादौन फिलहाल डीन के पद पर कार्यरत हैं. सीओ विजिलेंस के नेतृत्व में टीम ने बंद कमरे में डॉक्टर एनएस जादौन से छह घंटे पूछताछ की जिसके बाद टीम पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय पहुंची जहां पर टीम ने डीन कार्यालय में भी दस्तावेजों को खगाला.
 

पुलिस विभाग में 356 दारोगा की हुई थी सीधी भर्ती

 वर्ष 2015 में पंतनगर विवि की टेस्ट एंड सेलेक्शन कमेटी द्वारा पुलिस विभाग में 356 दरोगाओं की सीधी भर्ती कराई थी. जिसमें एसटीएफ ने धांधली के सबूत दिए थे. सरकार द्वारा दरोगा भर्ती घोटाले की जांच विजिलेंस को सौंपी गई थी. 8 सितंबर को एसपी विजलेंस प्रहलाद मीणा के नेतृत्व में विजलेंस टीम पंतनगर कृषि विश्विद्यालय पहुंची थी. कुलपति से मुलाकात के बाद टीम ने लैंबर्ट स्क्वायर स्थित भर्ती सेल (पूर्व में टेस्ट एंड सेलेक्शन कमेटी सेल) में रात 10 बजे तक इस भर्ती से जुड़े दस्तावेज खंगाले. जिसमें विजिलेंस को भी दरोगा भर्ती में धांधली से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे थे.

Ghaziabad: गाजियाबाद में नौकर संग मिलकर दोस्त के घर कराई डकैती, पांच दिन बाद हुआ खुलासा

8 अक्टूबर को 12 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था केस

विजिलेंस ने शासन से आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराने की स्वीकृति मांगी थी. 7 अक्टूबर को स्वीकृति मिलने के बाद 8 अक्टूबर को पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के टेस्ट एंड सेलेक्शन कमेटी के पूर्व चेयरमैन वर्तमान में डीन वेटरनरी डॉक्टर एनएस जादौन और सेवानिवृत्त सहायक संस्थापन अधिकारी दिनेश चंद्र जोशी सहित 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. अब विजिलेंस की टीम पूरे मामले में पूछताछ के लिए एक बार फिर पंतनगर यूनिवर्सिटी पहुंची जहां पर  छह घंटे तक डॉक्टर जादौन से पूछताछ की गई है.

ये भी पढ़ें -

Uttarakhand News: उत्तराखंड में मदरसों को सरकार का अल्टीमेटम, एक महीने के अंदर रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
झांसी: मां ने बेटे के आइडिया को बनाया स्टार्टअप, योगी सरकार से मिली 10 लाख की ग्रांट
झांसी: मां ने बेटे के आइडिया को बनाया स्टार्टअप, योगी सरकार से मिली 10 लाख की ग्रांट
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget