एक्सप्लोरर

Exclusive: '3 लाख करोड़ से ज्यादा के MoU साइन', abp न्यूज़ से बोले सीएम धामी- डबल इंजन सरकार में तेज विकास

Pushkar Singh Dhami Exclusive: सीएम धामी ने उत्तराखंड में हो रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और सरकार के आगे की योजनाओं को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे.

Global Investors Summit Dehradun: उत्तराखंड में आज से 'ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट' शुरू हो रहा है. प्रदेश सरकार ने तीन लाख करोड़ से ज्यादा एमओयू साइन होने का दावा किया है. एबीपी न्यूज ने उत्तराखंड के विकास प्लान और समिट को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की. जिसमें उन्होंने सरकार की योजनाओं के बारे में खुलकर बात की और बताया कि किस तरह से सरकार ने नई नीतियां बनाई हैं, जिसके जरिए राज्य में तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ेगा, वहीं यूसीसी को लेकर भी उन्होंने खुलकर बात की. 

सीएम धामी ने ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट को लेकर कहा कि अब तक तीन लाख करोड़ के एमओयू साइन हो चुके हैं, प्रदेश सरकार राज्य में निवेश बढ़ाने पर काम कर रही है. 7 हजार एकड़ का लैंड बैंक बनाया गया है, 27 नई पॉलिसी बनाई है ताकि निवेशकों को आसानी हो इसके साथ ही पुरानी नीतियों में बदलाव कर उन्हें लचीला किया गया है. सीएम धामी ने कहा कि राज्य में डबल इंजन की सरकार होने की वजह से राज्य में तेजी से विकास हो रहा है. केंद्र भी इसमें पूरा सहयोग कर रहा है. पीएम मोदी हमारे प्रेरणा स्रोत हैं, केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम करते हैं तो तेजी से विकास होता है. 

पीएम मोदी आते हैं तो ब्रांड बन जाते हैं

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ाने पर भी काम चल रहा है. चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं. इस बार 56 लाख लोग आएं हैं. इसके अलावा मानस खंड और मंदिर माला मिशन पर काम चल रहा है. पीएम मोदी आदि कैलाश पर्वत पर गए, जिसके बाद वहां भी बुकिंग बढ़ने लगी है लोग वहां जाना चाहते हैं. सीएम ने इसका पूरा श्रेय पीएम मोदी को दिया और कहा कि उन्होंने हमेशा उत्तराखंड के मान को हमेशा आगे बढ़ाया है. आज पूरी दुनिया में लोग उत्तराखंड की टोपी में दिखते हैं. पीएम मोदी आते है तो ब्रांड हो जाते हैं. उन्होंने केदारनाथ के दर्शन किए तो बड़ी संख्या में लोग आने लगे. आदि कैलाश में भी उनके आने के बाद लोगों ने बुकिंग शुरू कर दी है. 

लोकल फॉर ग्लोबल को लेकर सीएम धामी ने कहा कि केंद्र की पहल पर हमने लखपति महिलाओं की योजना शुरू की है. एक लाख महिलाओं को लखपति बनाने के टारगेट रखा है. महिलाओं के समूह अच्छे उत्पाद बना रहे हैं. उन सभी को बाजार मिले, अच्छी मार्केटिंग मिले उस पर काम हो रहा है. जब लोगों के पास रोजगार होगा, कारोबार बढ़ेगा, काम होगा और वो स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे तो राज्य में पलायन रुकेगा. लोग यहीं पर अपना काम करेंगे. उन्होंने दावा किया कि 2024 में पीएम मोदी के नेतृत्व में तीन चौथाई बहुमत के साथ फिर से सरकार बनेगी.  

यूसीसी को लेकर की खुलकर की बात

सीएम धामी ने एक बार फिर यूसीसी को लेकर कहा कि हमने विधानसभा चुनाव में इस मुद्दे को रखा, जनता ने इस पर हमें जनादेश दिया. जिसके बाद हमने सबसे पहले यूसीसी के लिए कमेटी का गठन किया, कमेटी ने काम भी किया है. जैसे ही उनका संकलन तैयार होगा वो हमें मिलेगा. तो हम इस मुद्दे पर आगे बढ़ेंगे. यूसीसी उत्तराखंड में बन रहा है लेकिन अन्य राज्य भी इस दिशा में आगे बढ़ेंगे. इसलिए हम बहुत सोच समझ कर आगे बढ़ रहे हैं. हम तुष्टिकरण नहीं सबके संतुष्टिकरण के लिए आगे बढ़ रहे हैं. 

सीएम धामी ने सिलक्यारा टनल रेस्क्यू काफी चुनौतीपूर्ण बताया. पीएम मोदी लगातार हमारे संपर्क में थे. केंद्र ने हमें प्रोत्साहन दिया, साहस बढ़ाया, वायुसेना के जहाजों से सारे उपकरण उपलब्ध कराए, तभी जाकर ये मिशन सफल हो पाया, सीएम धामी ने श्रमिकों के साहस की भी तारीफ की और कहा उन्होंने भी हौसला बनाए रखा. 

Global Investors Summit: उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आज से होगा शुरू, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ में कांवड़ियों का हंगामा, सादी वर्दी में 2 पुलिसकर्मियों को पीटा; वायरल
मेरठ में कांवड़ियों का हंगामा, सादी वर्दी में 2 पुलिसकर्मियों को पीटा; वायरल
ग्रेटर नोएडा: प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत
ग्रेटर नोएडा: प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
Embed widget