एक्सप्लोरर

ग्रीन चारधाम यात्रा इस डेट से होगी शुरु, तीर्थयात्री पुरखों की याद में लगाएंगे पौधे

Chardham Yatra 2025: चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में चारधाम यात्रा को लेकर समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए.

Uttarakhand News Today: इस साल की चारधाम यात्रा को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता से जोड़ने के लिए 'ग्रीन चारधाम यात्रा अभियान' शुरू किया जाएगा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को अपने पुरखों की याद में पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जाए. साथ ही चारधामों में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल रोकने के लिए विशेष प्रचार-प्रसार किया जाएगा.

सोमवार (10 मार्च) को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 30 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मार्च में विभागीय सचिव और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्थलीय निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि यात्रा मार्गों पर सभी सुविधाएं पूरी हों.

सीएम ने ये निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खासतौर पर शौचालयों और पिंक टॉयलेट की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी स्वच्छता अभियान चलाएं, जिससे श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिल सके.

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा से पहले सड़कों, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य सुविधाओं और यातायात प्रबंधन की पूरी व्यवस्था कर ली जाए. उन्होंने यात्री पंजीकरण प्रणाली को और मजबूत करने और यात्रा मार्गों पर पार्किंग की उचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं.

कुंभ 2027 की तैयारियों पर भी जोर
इसके अलावा हेल्थ स्क्रीनिंग टेस्ट की व्यवस्था पर भी जोर दिया गया है. केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के पैदल मार्गों पर घोड़े-खच्चरों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने और उनके लिए गर्म पानी और चारा उपलब्ध कराने को कहा गया है.

सीएम धामी ने निर्देश दिए कि शीतकालीन यात्रा स्थलों के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाए. गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के मास्टर प्लान पर भी काम करने को कहा गया है. इसके अलावा 2026 में होने वाली नंदा राजजात यात्रा और 2027 के कुंभ मेले की तैयारियों पर भी विशेष ध्यान देने को कहा है.

अधिकारी लेंगे किसी क्षेत्र को गोद
मुख्यमंत्री धामी ने आईएएस, आईपीएस और पीसीएस अधिकारियों से अपील की कि वे उस तहसील, पुलिस थाने, ब्लॉक या क्षेत्र को गोद लें, जहां से उन्होंने अपनी नौकरी की शुरुआत की थी. उन्होंने कहा कि अधिकारी इन क्षेत्रों में रात्रि प्रवास कर जनसमस्याओं का समाधान करें और सरकारी स्कूलों, अस्पतालों और अन्य संस्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुधारने में योगदान दें.

बैठक में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, दर्जाधारी मंत्री विश्वास डाबर, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव गृह शैलेष बगोली, सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, चमोली में हिमस्खलन की चेतावनी, DGRI की खास अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget