एक्सप्लोरर

मौसम साफ रहा तो चारधाम यात्रा के लिए आज उड़ान भरेंगे हेलीकॉप्टर, 4700 टिकटों की हो चुकी बिक्री

Uttarakhand News: उत्तराखंड चारधाम यात्रा के लिए आज हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू कर दी गई हैं, अगर मौसम साफ रहा तो उड़ान भरने की इजाजत दे दी जाएगी. अब तक 4700 से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं.

चार धाम यात्रा के लिए आज से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू कर दी गई है, अगर मौसम साफ रहा तो उड़ान भरने की इजाजत दी जाएगी. अब तक 4700 से ज्यादा टिकटों की बुकिंग हो चुकी है. उत्तराखंड में नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं, लेकिन मौसम खराब रहने पर हेलीकॉप्टर शटल सेवा की अनुमति नहीं दी जाएगी.

हेली सेवा संचालन शुरू करने से पहले डीजीसीए की टीम उत्तराखंड पहुंची है. टीम ने गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा हेलीपैड पर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया है. साथ ही हेली कंपनियों की ओर से तैनात पायलट व अन्य तकनीकी कर्मियों को भी परखा है. हेली सेवा संचालन के लिए 6 कंपनियों के हेलीकॉप्टर गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा हेलीपैड पहुंच गए हैं. हेली कंपनियों की ट्रायल उड़ान कामयाब रही है. 

केदारनाथ हेली सेवा संचालन की तैयारियां पूरी

यूकाडा के सीईओ आशीष चौहान ने एबीपी से बात करते हुए बताया कि केदारनाथ हेली सेवा संचालन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. डीजीसीए की टीम के साथ बैठक सकारात्मक रही है. मौसम खराब रहने पर हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नहीं होगी. सभी कंपनियों की शटल सेवा पर निगरानी रखी जाएगी.

कई महीने से बंद है हेलीकॉप्टर शटल सेवा

बता दें कि पिछले कई महीने से चार धाम यात्रा में चलने वाली हेलीकॉप्टर शटल सेवा बंद पड़ी थी, अब इसे दोबारा से शुरू किया जा रहा है. हेलीकॉप्टर सेवा एक बार फिर से शुरू होने से चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद लगाई जा रही है. 

किराये 49 फीसदी की बढ़ोत्तरी

इस बार हेली सेवा लेने वाले श्रद्धालुओं को अपनी जेब अधिक ढीली करनी पड़ेगी, (UCADA) ने हेलीकॉप्टर सेवा का किराया 49 प्रतिशत का इजाफा किया है. अब चार धाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को गुप्तकाशी से केदारनाथ आने और जाने के लिए 12,444 रुपये, फाटा से 8,900 रुपये और सिरसी से 8,500 रुपये देने होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget