एक्सप्लोरर

'हम बर्फ में दबे थे, तूफान इतना शक्तिशाली था कि..', चमोली हादसे के चश्मदीदों ने बताया खौफनाक मंजर

Uttarakhand Glacier Burst: हादसे में घायल मनोज भंडारी ने कहा, "यह सब इतनी तेजी से हुआ कि हमें संभलने का मौका तक नहीं मिला. तूफान इतना शक्तिशाली था कि कुछ समझ ही नहीं आया.

Chamoli Glacier Burst: उत्तराखंड के सीमांत जिले चमोली में भारत-चीन सीमा के पास शुक्रवार को आए भीषण हिमस्खलन ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई. हिस्खलन में सीमा सड़क संगठन (BRO) के 54 मजदूर फंस गए, जिनमें से 8 की मौत हो गई, जबकि बाकी को सुरक्षित निकाल लिया गया है. घायलों को जोशीमठ के सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. 

चश्मदीदों के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर अचानक हिमस्खलन हुआ, जिसमें मजदूरों के कंटेनर बह गए. हादसे में बचने वाले विजय पांडे ने बताया, "हम कंटेनर में थे, तभी बर्फीला तूफान आया और कंटेनर बह गए. जब हमें होश आया तो हम बर्फ में दबे हुए थे. हमारे साथ नौ लोग थे, जिनमें से चार यहां भर्ती हैं."

चश्मदीदों ने बताया क्या हुआ था उस दिन
वहीं, घायल मनोज भंडारी ने कहा, "यह सब इतनी तेजी से हुआ कि हमें संभलने का मौका तक नहीं मिला. हमारे कंटेनर पूरी तरह नष्ट हो गए. तूफान इतना शक्तिशाली था कि कुछ समझ ही नहीं आया." हादसे की सूचना मिलते ही सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं थी जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. 

शुरुआती दौर में खराब मौसम के बावजूद 60 घंटे तक चले राहत एवं बचाव कार्य में 200 से अधिक जवानों ने हिस्सा लिया. इस ऑपरेशन में सभी 54 मजदूरों को बर्फ से निकाला गया. लेकिन 8 लोगों की जान नहीं बच सकी.

UP Paper Leak: व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर कर लीक किया 10वीं के गणित का पेपर, एटा केंद्र की व्यवस्थापिका पर FIR दर्ज

उत्तराखंड सरकार ने इस घटना को दुखद बताते हुए संवेदनाएं व्यक्त की हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "यह हादसा बेहद दर्दनाक है. प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता दी जाएगी." प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया. 

इस बीच राज्य सरकार ने संवेदनशील इलाकों में मौसम खराब होने पर निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए हैं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके. विशेषज्ञों के मुताबिक, हाल ही में इस क्षेत्र में भारी बर्फबारी हुई थी, जिससे हिमस्खलन की संभावना बढ़ गई थी. ऐसे पहाड़ी इलाकों में मौसम अचानक बदल जाता है, जिससे इस तरह की घटनाएं होती हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
महोबा में कच्चा मकान ढहने से मासूम की मौत, 4 घायल, PM आवास न मिलने पर आक्रोश
महोबा में कच्चा मकान ढहने से मासूम की मौत, 4 घायल, PM आवास न मिलने पर आक्रोश
लखनऊ हत्याकांड से लेकर नेहा बोरा पोस्टर विवाद तक, BJP पर बरसे सपा सांसद
लखनऊ हत्याकांड से लेकर नेहा बोरा पोस्टर विवाद तक, BJP पर बरसे सपा सांसद
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget