एक्सप्लोरर

Sambhal News: यूपी के संभल में घर में घुसा तेंदुआ, गांव में मचा हड़कंप, रेस्क्यू करते हुए सीओ हुए घायल

UP News: यूपी के जनपद संभल के हयातनगर क्षेत्र में तेंदुए के हमले करने से सीओ अनुज घायल हो गए. वन विभाग की टीम ने मौके से पहुंच कर तेंदुए को काफी मशक्कत के बाद पकड़ लिया.

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल में तेंदुए के हमले से संभल सीओ अनुज चौधरी घायल हो गए. वह हयातनगर थाना क्षेत्र के रसूलपुर धतरा में गांव में तेंदुआ होने की सूचना पर पहुंचे थे. गांव के एक मकान में तेंदुआ घुस गया था. तेंदुआ को देखकर घर के लोग दहशत में आ गए. सूचना जंगल में आग की तरह पूरे गांव में फैल गई. घर के लोग जान बचाने को एक कमरे में बंद हो गए. चीख पुकार होने पर ग्रामीण मकान की ओर दौड़े. कई गांव के लोगों की भीड़ रसूलपुर धतरा गांव में इकट्ठा हो गई.

संभल में ग्रामीणों ने हयातनगर पुलिस को खबर दी तो थाना पुलिस के साथ ही सीओ सदर संभल अनुज कुमार चौधरी भी रसूलपुर धतरा पहुंच गये. इस दौरान पुलिस और वन विभाग की टीम ने जाल लगाकर तेंदुए को पकड़ने का रेस्क्यू चलाया. तेंदुए को पकड़ने के दौरान तेंदुए ने सीओ अनुज कुमार चौधरी पर अटैक कर दिया. जिससे वो घायल हो गए. तेंदुए ने पुलिस व वनविभाग की टीम को काफी वक्त तक परेशान किया. वनविभाग की टीम ने तेंदुए को जाल में फंसा लिया.

पुलिस ने तेंदुए का किया रेस्क्यू
पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों को घर में तेंदुए के घुसने की जानकारी दी. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया. तेंदुए ने काफी देर तक पुलिस व वन विभाग की टीम को छकाया. तेंदुए की वजह से गांव में दहशत का माहौल बना रहा.  बाद में तेंदुए को जाल में फंसा लिया गया. जाल में फंसने के बाद सभी लोगों राहत की सांस ली. वहीं सीओ अनुज चौधरी के साहसिक कार्य की चारों ओर प्रशंसा हो रही है. क्योंकि उन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए तेंदुए को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

ये भी पढ़ें: Rajya Sabha Election 2024: अखिलेश यादव ने मानी शर्त! राज्यसभा में मिला राजा भैया का समर्थन को जनसत्ता दल को मिलेगी ये सीट

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
'मैं इंस्पेक्टर हूं, इंस्पेक्टर ही रहूंगा...', चंद्रशेखर आजाद के सामने पुलिसकर्मी ने जोड़े हाथ
'मैं इंस्पेक्टर हूं, इंस्पेक्टर ही रहूंगा...', चंद्रशेखर आजाद के सामने पुलिसकर्मी ने जोड़े हाथ
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget