एक्सप्लोरर

BJP Candidate List: उत्तराखंड की दो सीटों पर BJP ने उतारे उम्मीदवार, किसे मिला टिकट?

Uttarakhand BJP Candidate List: उत्तराखंड की दो लोकसभा सीटों के लिए BJP ने बुधवार को प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. इसे लेकर बीजेपी ने राज्य की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं.

Uttarakhand BJP Candidate List: उत्तराखंड की दो सीटों पर बीजेपी ने बुधवार शाम को उम्मीदवार घोषित कर दिए है. उत्तराखंड की गढ़वाल सीट से अनिल बलूनी को उतारा गया है. वहीं हरिद्वार सीट से त्रिवेंद्र सिंह रावत को उतारा गया है. 

उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटें हैं. इनमें अल्मोड़ा, गढ़वाल, टिहरी-गढ़वाल, नैनीताल-ऊधमपुर नगर और हरिद्वार लोकसभा सीट शामिल हैं. बीजेपी ने बुधवार राज्य की दो सीटें पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है और इसके पहले टिहरी, नैनीताल और अल्मोड़ा में अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं. 

उत्तराखंड में बीजेपी ने सभी पांचों सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं. वहीं मंगलवार को कांग्रेस की तरफ से जारी प्रत्याशियों की सूची में उत्तराखंड की तीन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई. 

बता दें कि बीजेपी की ओर से आज दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, त्रिपुरा और उत्तराखंड के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है.

गढ़वाल से जोत सिंह गुंसोला कांग्रेस के उम्मीदवार 
गढ़वाल की टिहरी सीट की बात करें तो टिहरी से बीजेपी ने अपनी सीटिंग सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह पर एक बार फिर भरोसा जताया है तो वहीं कांग्रेस ने इस सीट पर चौंकाने वाला प्रत्याशी उतारा है. कांग्रेस ने जोत सिंह गुंसोला को टिकट देकर सबको चौंका दिया.

बता दें कि जोत सिंह गुंसोला 1988 और 1997 दो बार मसूरी पालिका परिषद के चेयरमैन रहे हैं. वहीं कांग्रेस की तरफ से 2002 से 2012 तक दो बार मसूरी विधानसभा से विधायक रहे हैं गुंसोला वर्तमान में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष हैं.

उत्तराखंड में यूसीसी लागू

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड के समान नागरिक संहिता को मंजूरी दे दी है. इसके बाद उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है जहां यूसीसी लागू होगा. यह जानकारी सीएम पुष्कर सिंह धामी की ओर से दी गई.

इसे भी पढ़ें: ABP Cvoter Opinion Poll: यूपी में सपा, कांग्रेस और बसपा फिर दोहराएंगे इतिहास! BJP के लिए चौंकाने वाले परिणाम के आसार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
UP Weather: यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने जमकर की तारीफ
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने की तारीफ

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget