एक्सप्लोरर

Haridwar: ट्यूशन से बचने के लिए बच्चे ने गढ़ दी अपहरण की कहानी, पुलिस ने ऐसे पकड़ा झूठ

उत्तराखंड के हरिद्वार में एक बच्चे ने पढ़ाई से बचने के लिए अपने अगवा होने की कहानी गढ़ दी. पुलिस ने जब मामले की बारीकी से जांच की तो बच्चे का झूठ पकड़ लिया गया.

Uttarakhand News: पढ़ाई में मन न लगने पर स्कूल और ट्यूशन (Tuition) से छुटकारा पाने के लिए बच्चे तरह-तरह की बहानेबाजी करते हैं लेकिन हरिद्वार (Haridwar) में पांचवी क्लास में पढ़ने वाले एक बच्चे ने अलग ही कारनामा कर दिखाया है. बच्चे को ट्यूशन ना जाना पड़े इसलिए उसने अपने अपहरण की कहानी रच डाली.11 साल के बच्चे ने जब अपने अपहरण की कहानी घर पर सुनाई तो परिजन भी सन्न रह गए.

परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने जांच पड़ताल के लिए सीसीटीवी खंगाले लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला. उन्हें यह कहानी बनावटी लगी. पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला, बच्चा लगातार अपनी कहानी भी बदल रहा था इसलिए बच्चे को विश्वास में लेकर जब पूछताछ की गई तो उसने सच्चाई बयां की. उसने बताया कि ट्यूशन जाने की झंझट से छुटकारा पाने के लिए उसने ये कहानी बनाई थी.

बच्चे की कराई जाएगी काउंसलिंग

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस को एक सूचना मिली थी. 11 साल के बच्चे द्वारा बताया गया कि उसे ट्यूशन जाते हुए एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी पर सवार तीन युवक उसे बिठाकर ले गए. मगर रास्ते में भीड़-भाड़ होने के कारण बच्चा उनके चंगुल से भाग निकला. पुलिस द्वारा तुरंत सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए. मगर उसमें ऐसी कोई घटना नजर नहीं आई.

हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि आजकल बच्चे पढ़ाई की टेंशन की वजह से कई कहानियां बना देते हैं. बच्चे के परिजन और बच्चे से जब पूछताछ की गई. पूरा मामला खुल गया. बच्चे फिल्म और क्राइम स्टोरी देखकर उनसे प्रेरित होते हैं और अनजाने में ऐसी गलती कर बैठते हैं. बच्चे के परिजनों से उसकी काउंसलिंग कराने की बात कही गई है.

ये भी पढ़ें -

UP Politics: क्यों दिल्ली की राजनीति में जाना चाहते हैं सपा प्रमुख अखिलेश यादव? जानिए वजह

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget