एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में इस महीने से इन इलाकों लिए 5 नई हेली सेवाएं, जानें कितना होगा किराया और क्या होगा रूट

Uttarakhand News: उत्तराखंड में काफी समय से हवाई सेवा की बात की जा रही थी. हेली सेवा शुरू होने से राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन सरल होगा. इसके साथ ही पर्यटन क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में हवाई सेवाओं का विस्तार तेजी से हो रहा है. अब राज्य सरकार ने देहरादून से बागेश्वर, नैनीताल, श्रीनगर और पौड़ी तथा हल्द्वानी से बागेश्वर के लिए पांच नई हेली सेवाएं शुरू करने की योजना बनाई है. इस कदम से राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन आसान होगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर नागरिक उड्डयन विभाग ने राज्य के अन्य जिलों को भी हेली सेवाओं से जोड़ने का निर्णय लिया है. कंपनी का चयन पहले ही किया जा चुका है और किराए का निर्धारण प्रक्रिया अंतिम चरण में है. सरकार का लक्ष्य है कि इसी महीने से इन सेवाओं का संचालन शुरू कर दिया जाए.

हेली सेवा से स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा
उत्तराखंड एक पर्वतीय राज्य है, जहां सड़क मार्ग से यात्रा करने में अधिक समय लगता है. खासकर बागेश्वर, श्रीनगर, पौड़ी और नैनीताल जैसे इलाकों तक पहुंचना कठिन होता है. नई हेली सेवाओं से इन क्षेत्रों तक कम समय में पहुंचा जा सकेगा, जिससे न केवल स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा, बल्कि पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा.

हेली सेवाएं प्रारंभ स्थल से गंतव्य तक और गंतव्य स्थल से वापस प्रारंभ स्थल तक संचालित होंगी. इससे राज्य के विभिन्न हिस्सों में आवागमन और भी सुगम हो जाएगा. वर्तमान में उत्तराखंड में 10 हेली और हवाई सेवाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें से 7 सेवाएं क्षेत्रीय संपर्क योजना (RCS) के तहत और 3 सेवाएं उत्तराखंड हवाई संपर्क योजना के तहत चलाई जा रही हैं.

वर्तमान में संचालित हवाई और हेली सेवाएं

  • देहरादून – नैनीसैनी (पिथौरागढ़)
  • नैनीसैनी – पंतनगर

हेली सेवा

  • देहरादून – अल्मोड़ा
  • हल्द्वानी – मुनस्यारी
  • हल्द्वानी – चंपावत
  • हल्द्वानी – पिथौरागढ़
  • अल्मोड़ा – पिथौरागढ़

इन सेवाओं के संचालन से अब तक कई जिलों को बेहतर हवाई संपर्क मिल चुका है. अब राज्य सरकार ने देहरादून और हल्द्वानी से नई हेली सेवाओं का विस्तार करने का निर्णय लिया है. इसके तहत निम्नलिखित मार्गों पर हेली सेवाएं शुरू होंगी. इन हेली सेवाओं के शुरू होने से लोगों को काफी लाभ मिलेगा.

  • देहरादून – बागेश्वर
  • देहरादून – नैनीताल
  • देहरादून – श्रीनगर
  • देहरादून – पौड़ी
  • हल्द्वानी – बागेश्वर

देहरादून से श्रीनगर के लिए पहले भी चलाई गई थी हवाई सेवा
देहरादून से श्रीनगर के लिए पहले भी क्षेत्रीय संपर्क योजना (RCS) के तहत हेली सेवा चलाई गई थी, लेकिन योजना समाप्त होने के बाद यह बंद हो गई थी. अब राज्य सरकार ने इस सेवा को फिर से शुरू करने का फैसला लिया है, जिससे गढ़वाल क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. हेली सेवाओं के विस्तार से उत्तराखंड के पर्यटन उद्योग को जबरदस्त लाभ होगा. विशेष रूप से चारधाम यात्रा, वैली ऑफ फ्लावर्स, एडवेंचर टूरिज्म और धार्मिक स्थलों की यात्रा अब और भी आसान हो जाएगी.

  • समय की बचत- इन हेली सेवाओं के शुरू होने से सड़क मार्ग की तुलना में यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा.
  • आपातकालीन स्थिति में राहत- दूरस्थ इलाकों में चिकित्सा आपातकालीन सेवाओं को भी फायदा मिलेगा.
  • पर्यटन को बढ़ावा- नैनीताल, श्रीनगर, बागेश्वर और पौड़ी जैसे पर्यटन स्थलों तक हेली सेवा से ज्यादा पर्यटक आकर्षित होंगे.

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी दयानंद सरस्वती ने बताया कि, पांच नई हेली सेवाओं को इसी महीने शुरू करने की योजना है. इसके लिए आवश्यक सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं. किराए का निर्धारण भी जल्द कर लिया जाएगा और तिथि की घोषणा कर दी जाएगी.

हेली सेवा का उद्देश्य परिवहन प्रणाली को सुगम बनाना 
उत्तराखंड में हवाई और हेली सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है. अब पांच नई हेली सेवाएं शुरू होने जा रही हैं, जिससे राज्य के दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचना आसान होगा. देहरादून और हल्द्वानी से बागेश्वर, नैनीताल, श्रीनगर और पौड़ी तक सीधी हवाई यात्रा संभव होगी. इस योजना से न केवल स्थानीय निवासियों को लाभ मिलेगा, बल्कि पर्यटन और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा. सरकार जल्द ही किराए की घोषणा करेगी और हेली सेवाओं का संचालन शुरू कर देगी. इससे उत्तराखंड में यात्रा और परिवहन प्रणाली पहले से अधिक सुगम और सुविधाजनक हो जाएगी.

यह भी पढ़ें- महाकुंभ पर हेमा मालिनी के दावे पर धर्मेंद्र यादव का पलटवार, कहा- सरकार ने उनके लिए विशेष...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
गोंडा: मगरमच्छ के हमले में घायल मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग
गोंडा: मगरमच्छ के हमले में घायल मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग
यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान
यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget