एक्सप्लोरर

Coronavirus in UP कोरोना से आज़ाद हुआ यूपी में सबसे ज़्यादा आबादी वाला जिला, जानिये कैसे मिली आज़ादी

कोरोना संक्रमण से निपटने के लिये सरकार हरसभंव कदम उठा रही है। इन्हीं में से एक है लॉक डाउन। अब इसके नतीजे सामने आने लगे हैं। शहरों का संक्रमण मुक्त होना शुरू हो गया है

प्रयागराज, मोहम्मद मोइन। देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है और उत्तर प्रदेश में सबसे ज़्यादा आबादी वाला जिला प्रयागराज। हालांकि संगम का शहर अब कोरोना से आज़ाद हो चुका है। पूरे देश में इस महामारी को लेकर भले ही कोहराम मचा हो। तमाम जगहों से रोज़ाना नये -नये मामले सामने आ रहे हों, लेकिन संगम नगरी प्रयागराज का इकलौता मरीज भी अब पूरी तरह ठीक हो चुका है। पंद्रह दिनों के इलाज के बाद उसकी दो रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। एक दिन बाद एक और रिपोर्ट आने पर उसे अस्पताल से छुट्टी भी मिल जाएगी। वैसे पैंसठ लाख की आबादी वाले प्रयागराज में कोरोना का सिर्फ एक ही मामला सामने आया था। वह भी इंडोनेशिया से आए विदेशी जमाती का। यह जमाती भी अब कोरोना के खिलाफ जंग में जीत चुका है।

प्रयागराज के लोगों ने यह मुकाम अपनी संयमित जीवन शैली, लॉक डाउन पर सख्ती से अमल कर और साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर हासिल की है। वैसे भी यह बुद्धिजीवियों व पढ़े लिखे लोगों का शहर कहा जाता है, लिहाज़ा यहां के लोगों को लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग की अहमियत का बखूबी अंदाज़ा भी है। प्रयागराज में अब तक 280 लोगों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। इनमे इंडोनेशियाई जमाती को छोड़कर सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

Coronavirus in UP कोरोना से आज़ाद हुआ यूपी में सबसे ज़्यादा आबादी वाला जिला, जानिये कैसे मिली आज़ादी

तकरीबन पचास जांचों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। प्रयागराज के लोगों ने जिस संयम के साथ कोरोना को फिलहाल हराकर रखा है, उसकी तारीफ़ हर जगह हो रही है। दूसरे राज्य व जिले प्रयागराज के इस मॉडल को अपनाना चाहते हैं। हालांकि यहां के लोगों को यह समझना होगा कि यह उपलब्धि फौरी है और संक्रमण का खतरा बरकरार है, लिहाजा नियम और संयम का पालन आगे भी जारी रखने की दरकार है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
गाजियाबाद में जमीन के विवाद में चली गोली, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की मौत
गाजियाबाद में जमीन के विवाद में चली गोली, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की मौत
मुजफ्फरनगर: पुजारी की हत्या के मामले में खुलासा, बाप-बेटे गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: पुजारी की हत्या के मामले में खुलासा, बाप-बेटे गिरफ्तार

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget