एक्सप्लोरर

Noida Crime News: पुलिस ने किया कार चोर गिरोह का भंडाफोड़, आठ को किया गिरफ्तार, आरोपियों से 10 कारें हुई बरामद

Noida News : नोएडा पुलिस ने चोर गिरोह का भंडा फोड़ करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को चोरों के कब्जे से 10 कारें भी बरामद हुई हैं. चोरों के कई राज्यों से तार जुड़े हो सकते हैं.

Noida Crime:उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस ने आठ लोगों को नोएडा से गिरफ्तार करते हुए दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में कार चोरी में लिप्त मेरठ के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है.पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी .पुलिस ने चोरों के कब्जे से टोयोटा फॉर्च्यूनर, हुंडई क्रेटा सहित 10 कारें भी बरामद की हैं, जिन्हें उन लोगों ने दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम से उठाया था.

कई राज्यों से जुड़े हो सकते हैं गिरोह के तार
पुलिस को संदेह है कि यह गिरोह पिछले कुछ वर्षों में दिल्ली एनसीआर में सैकड़ों वाहन चोरी के मामलों में शामिल है, जिन्हें उन्होंने राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र, तेलंगाना, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों में बेचा है .नोएडा के पुलिस उपायुक्त हरीश चंदर ने कहा, ‘यह कारों की चोरी में शामिल लोगों की एक पूरी 'चेन' है. इसमें ताला तोड़कर चोरी करने वालों से लेकर, उसके चेचिस नंबर से छेड़छाड़ करने वाले और खरीदारों को दिये जाने वाले दस्तावेज में जालसाजी करने का काम करने वाले शामिल हैं. चंदर ने कहा, ‘कुल मिलाकर, इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम से चोरी की गई 10 कारें बरामद की गयी हैं .

ट्रेकिंग बचने छुपा देता था कारें
एसीपी 1 रजनीश वर्मा ने बताया कि गिरोह की सूचना मिलने पर सेक्टर 20 थाना और फेज 1 थाना की पुलिस के संयुक्त दल ने कार्रवाई कर गिरोह का भंडाफोड़ किया. उन्होंने बताया कि गिरोह कार चुराने के बाद मेरठ ले जाता था और 'ट्रैकिंग' से बचने के लिए उसे कुछ दिन तक वहीं छिपा देता था.उन्होंने कहा कि मेरठ में वे अपनी तकनीक जिसे ठंडा करना कहते हैं, का उपयोग करते थे और इसके तहत चेचिस नंबर बदलना, जाली दस्तावेज बनाना आदि काम करते थे. उन्होंने कहा कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान गिरोह के मुखिया साकिब उर्फ दादू, मोहम्मद इमरान, मोनू उर्फ जमशीद, मोहम्मद फरमान, राशिद उर्फ काला, मोहम्मद साहिबजादा, रोहित मित्तल और रंजीत सिंह के रूप में की गई है.

ये भी पढ़ें: UP Weather Today: यूपी में आज मौसम रहेगा सुहाना, कई जिलों में बारिश के आसार, जानें- मौसम का अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Election 2027: बूथ स्तर पर BJP vs SP की जंग तेज, दोनों दलों ने शुरू की तैयारी
यूपी चुनाव 2027: बूथ स्तर पर BJP vs SP की जंग तेज, दोनों दलों ने शुरू की तैयारी
महोबा NEET केस में बड़ा यू-टर्न! अस्पताल से गायब छात्रा कोर्ट में मिली, रेप-अपहरण के आरोपों से इनकार
महोबा NEET केस में बड़ा यू-टर्न! अस्पताल से गायब छात्रा कोर्ट में मिली, रेप-अपहरण के आरोपों से इनकार
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
Bilaspur Viral Video: बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget