एक्सप्लोरर

UP Crime: शामली में बेखौफ बदमाश, कोर्ट से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों का हंगामा

Shamli Crime News: उत्तर प्रदेश के शामली में बदमाशों ने कोर्ट से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया. पुलिस के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ.

Shamli Murder News: उत्तर प्रदेश में बदमाश बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला शामली जिले से सामने आया है. जहां बदमाशों ने कोर्ट से लौट रहे युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया. हंगामे की खबर लगते ही पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे औऱ कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया.

गोलियों की आवाज सुन दौड़े ग्रामीण
शामली के थानाभवन क्षेत्र के गांव मंटी हसनपुर निवासी 25 वर्षीय प्रशांत पुत्र लोकेश को उस समय अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी. जब वह न्यायालय से वापस करीब शाम को अपने घर लौट रहा था. प्रशांत जब गांव के पास पहुंचा तभी अज्ञात बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े. जबकि अज्ञात बदमाश मौके से फरार हो गए.

परिजनों ने किया जोरदार हंगामा
इसके बाद मौके पर प्रशांत के परिजन एवं ग्रामीण पहुंच गए. उन्होंने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी. परिजनों ने हंगामा काटते हुए अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. हंगामे की खबर मिलते ही एडिशनल एसपी ओपी सिंह सीओ श्रेष्ठा ठाकुर एवं स्थानीय थाना प्रभारी हरीराज सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आश्वासन देकर शव को पीएम के लिए भिजवाया. परिजनों के अनुसार प्रशांत की शादी करीब 2 साल पहले हुई थी. प्रशांत की एक वर्ष की बेटी भी है. प्रशांत की मौत से परिजनों में अब कोहराम मचा हुआ है.

पुरानी रंजिश में हत्या का शक
प्रशांत की हत्या के बाद ग्रामीणों में चर्चा है कि करीब 6 वर्ष पूर्व गांव में ही एक युवक की हत्या हुई थी. जिसमें प्रशांत एवं प्रशांत का भाई व उनके पिता लोकेश नामजद हुए थे. हत्या का आरोप झेल रहा प्रशांत मंगलवार न्यायालय में तारीख पर गया था. कोर्ट से लौटते समय प्रशांत की गोली मारकर हत्या की गई है. प्रशांत के सिर और छाती में गोली मारी गई है. लोगों में चर्चा है कि इसी रंजिश के कारण प्रशांत को गोली मारी गई है. हालांकि परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी एवं पुलिस ने भी मामले में रजिंश की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

पुलिस ने किया शीघ्र खुलासा करने का दावा
इस मामले में पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा का कहना है कि युवक की गोली मारकर हत्या की सूचना मिली थी. परिजनों से बात की गई है, तहरीर ली जा रही है. शीघ्र ही हत्या का खुलासा किया जाएगा. युवक को कितनी गोली मारी गई है ये पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. 

ये भी पढ़ें- 

Atiq Ahmed News: अतीक अहमद के दोनों बेटों की रिहाई पर मना जश्न, पटाखे फोड़ कर लगाए 'शेर इज बैक' के नारे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर
पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम योगी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जाना हाल
पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम योगी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जाना हाल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget