एक्सप्लोरर

Ayodhya News: आपसी रंजिश के चलते भरे बाजार में अधेड़ की चाकुओं से गोदकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Ayodhya News: अयोध्या में परिवार की आपसी रंजिश के चलते एक अधेड़ की चाकू मारकर हत्या कर दी गई . जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Ayodhya News: अयोध्या में बीकापुर कोतवाली के रमउपुर गंगापुर गांव में पारिवारिक रंजिश को लेकर एक अधेड़ की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई है. हत्या के मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर 6 लोगों के नाम रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है. बताया जा रहा है कि मृतक पाटीदारों से पुराना पारिवारिक विवाद चल रहा था जिसमें 3 साल पूर्व भी मृतक के ऊपर जानलेवा हमला हुआ था. उस वक्त मृतक को गोली मारी गई थी लेकिन इलाज के बाद उनकी जान बच गई थी. वहीं अब उनपर दोबारा हमला तब हुआ जब वो घर से सामान लेने के लिए निकले  थे.

बाजार से सामान लेने गए शख्स की हत्या

मृतक के परिवार की मानें तो, ये विवाद काफी पुराना था, इसी के चलते पहले भी मृतक के ऊपर हमला किया गया था. वहीं अब बुधवार की शाम जब मृतक घर से सामान लेने निकले तो वापस ही नहीं आए. जब परिवार के लोग उन्हें ढूंढने गए तो सड़क पर वो मृत मिले. मृतक की मां ने बताया कि ये सगे पाटीदार हैं जिन में पुरानी पारिवारिक रंजिश है. मृतक की मां के अनुसार कुछ साल पहले आरोपियों के परिवार से एक बच्चा गुम हुआ था. इस बच्चे की गुमशुदगी का आरोप मृतक पर था. ये मामला काफी दिन न्यायिक प्रक्रिया में भी रहा.

पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्राधिकारी बीकापुर के अनुसार कोतवाली बीकापुर को सूचना मिली थी कि कोतवाली क्षेत्र के रमुआ बाजार के पास रमउपुर गंगापुर में एक व्यक्त की डेड बॉडी मिली है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त करवाई तो मृतक की पहचान रामकरण दुबे पुत्र राममूर्ति दुबे तौर पर हुई. मृतक के गले पर चाकू के निशान थे. फिलहाल पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. घरवालों की तहरीर के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें-

सोनीपत: पहलवान बहन-भाई हत्या मामले में पंचायत का फैसला, हत्यारोपितों की गिरफ्तारी होने तक मृतकों का दाह संस्कार नहीं करेंगे

Delhi University Admissions 2021: ईसीए उम्मीदवार कल तक करा सकते हैं पसंदीदा कॉलेज में एडमिशन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा विधायक सचिन यादव पर विधानसभा का बड़ा फैसला, स्पीकर ने कर दिया था सस्पेंड
सपा विधायक सचिन यादव पर विधानसभा का बड़ा फैसला, स्पीकर ने कर दिया था सस्पेंड
यूपी में मछली भोज पर बवाल, इकबाल अंसारी बोले- 'अयोध्या धर्म की नगरी'
यूपी में मछली भोज पर बवाल, इकबाल अंसारी बोले- 'अयोध्या धर्म की नगरी'
महोबा में मूसलाधार बारिश में अंतिम संस्कार, तिरपाल बनी सहारा
महोबा में मूसलाधार बारिश में अंतिम संस्कार, तिरपाल बनी सहारा
CM धामी ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से किया संवाद, स्टॉलों का भी किया शुभारंभ
CM धामी ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से किया संवाद, स्टॉलों का भी किया शुभारंभ

वीडियोज

73 की उम्र में Anup Jalota करेंगे चौथी शादी? बोले- अब प्यार के लिए दिल में जगह नहीं
MC Square ने Mafia Mundeer, Badshah और Yo Yo Honey Singh पर की खुलकर बात, बताई बड़ी सीख
Govinda ने Fake News पर लिया Legal Action, 100 करोड़ तक के Damages का भेजा Notice
Mohsin Khan ने flaunt की Ring, Engagement की खबरों से मचा Buzz, Fans बोले- शादी कब है?
खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं राजनीति से संन्यास…', TMC में बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा बयान
'मैं राजनीति से संन्यास…', TMC में बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा बयान
BPSC के परीक्षा नियंत्रक ने दी सफाई, 'मैं कहना चाहता हूं कि…'
BPSC के परीक्षा नियंत्रक ने दी सफाई, 'मैं कहना चाहता हूं कि…'
' एक रात का कितना लेंगी? आपका रेट क्या है?' मिर्जापुर फेम एक्ट्रेस को कौन भेजता है ऐसे मैसेज?
'एक रात का कितना लेंगी? मिर्जापुर फेम एक्ट्रेस को कौन भेजता है ऐसे मैसेज?
कार्तिक ने 'गोली' की रफ्तार से फेंकी गेंद, 153.6 की स्पीड; भारतीय खिलाड़ी ढेर
कार्तिक ने 'गोली' की रफ्तार से फेंकी गेंद, 153.6 की स्पीड; भारतीय खिलाड़ी ढेर
एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द: CM विजय पर भड़के स्टालिन, 'कई साल पीछे हो जाएंगे'
एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द: CM विजय पर भड़के स्टालिन, 'कई साल पीछे हो जाएंगे'
पुतिन से मिले एस जयशंकर, कहा- BRICS समिट में स्वागत के लिए तैयार हैं
पुतिन से मिले एस जयशंकर, कहा- BRICS समिट में स्वागत के लिए तैयार हैं
एयरपोर्ट पर सबसे पहले क्या करना चाहिए? पहली बार उड़ने वालों के लिए गाइड
एयरपोर्ट पर सबसे पहले क्या करना चाहिए? पहली बार उड़ने वालों के लिए गाइड
दुकान के उद्घाटन में चीफ गेस्ट बना रोबोट, तिलक लगवाया फिर गमछा डाल किया डांस
दुकान के उद्घाटन में चीफ गेस्ट बना रोबोट, तिलक लगवाया फिर गमछा डाल किया डांस
Embed widget