एक्सप्लोरर

UP News: यूपी में बनेंगी 18 नई नगर पंचायतें, 18 निकायों का होगा सीमा विस्तार, बना ये मास्टरप्लान

उत्तर प्रदेश में बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक हुई. बैठक के दौरान राज्य में 18 नई नगर पंचायतों और 10 निकायों के सीमा विस्तार को मंजूरी दी गई.

UP News: उत्तर प्रदेश में बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक हुई. इस बैठक में कई बड़े प्रस्तावों पर कैबिनेट ने मोहर लगाई है. इसमें नगर पंचायतों के गठन और विस्तारीकरण के प्रस्ताव को भी पास किया गया है. इसके बाद अब राज्य में 18 नई नगर पंचायत (Nagar Panchayat) का गठन होगा, जबकि 10 नगर निकायों (Nagar Nikay) के सीमा विस्तार को भी मंजूरी दी गई है.

कैबिनेट की बैठक में नगर पंचायतों के गठन और विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई. इस प्रस्ताव में वाराणसी नगर निगम के विस्तार को मंजूरी मिली. वहीं रामनगर नगर पालिका परिषद को इसमें समाहित किया गया. इसके अलावा शुजाबाद नगर पंचायत को भी वाराणसी नगर निगम में मिला दिया गया है. 

CNG Price Hike in UP: आगरा के बाद कानपुर में भी पेट्रोल से महंगी हुई CNG, सात महीनों में 7 बार बढ़ी कीमत

इनका होगा सीमा विस्तार
वहीं यूपी सरकार के इस फैसले के बाद अब राज्य में 18 नए नगर पंचायत का गठन हुआ है. बैठक में प्रतापगढ़ की डेरवा बाजार, फतेहपुर की खागा, शाहजहांपुर की निगोही, सोनभद्र की सोनभद्र नगर पंचायतों, बुंलदशहर की अनूपशहर, गाजियाबाद की मोदीनगर, गाजियाबाद का मुरादनगर, गाजियाबाद की लोनी, शामली की कैराना और मुजफ्फरनगर की खतौली सहित नगर पालिका परिषदों के विस्तारीकरण को मंजूरी मिली है. 

कैबिनेट की बैठक में नए क्षेत्रों के विकास के लिए रुपया 550 करोड़ की 'मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना' मंजूरी दी गई है. इस योजना के अंतर्गत नगर विकास के मास्टरप्लान बनाए जाएंगे. जिसमें जनप्रतिनिधियों की सलाह ली जाएगी. इसके लिए नगर विकास के मास्टरप्लान बनाए जाएंगे. इसमें रोड, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट्स, कम्यूनिटी हॉल निर्माण, बाजार में जनसुविधाओं के कार्य हेतु चौराहों पर जन कार्य और सौंदर्यीकरण, ओपन पार्क और स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्र के व्यवस्था आदि के लिए इस योजना अंतर्गत कार्य किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें-

UPPSC PCS Result 2021: यूपी पीसीएस प्री परीक्षा 2021 के रिजल्ट को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने किया रद्द, ये है नया आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, सर्वदलीय बैठक आज
कल से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, सर्वदलीय बैठक आज
मुरादाबाद में नीट छात्र ने की खुदकुशी, आम के बाग में मिला शव
मुरादाबाद में नीट छात्र ने की खुदकुशी, आम के बाग में मिला शव
यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
मुरादाबाद पुलिस ने तैयार की कांवड़ मोबाइल वैन, 24 घंटे करेगी गश्त
मुरादाबाद पुलिस ने तैयार की कांवड़ मोबाइल वैन, 24 घंटे करेगी गश्त

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
Embed widget