एक्सप्लोरर

UP Election 2022: केशव प्रसाद मौर्या के सड़कों वाले बयान पर सपा के पूर्व विधायक जाहिद बेग ने किया तीखा पलटवार

यूपी चुनाव : सपा के पूर्व विधायक जाहिद बेग ने उप मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा है कि, भाजपा की सरकार जबसे बनी है तब से चारों तरफ लूट मची है और जिस पुल की बात हो रही है उसे हमने बनवाया था.

यूपी चुनाव : समाजवादी पार्टी से पूर्व विधायक जाहिद बेग ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सड़के चमचमा रही है वाले बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने करारा जवाब देते हुए कहा कि कागजों पर सड़के बनती है. और उसके लाखों रुपए भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है. इसीलिए कहा जाता है भाजपा है तो मुमकिन है.

सभा में केशव प्रसाद मौर्या ने कही थी ये बात

आपको बता दें कि ये पूरा मामला है भदोही विधानसभा क्षेत्र का है, जहां सड़कों के नाम पर आम आदमी को धोखा दिया जा रहा है. यहां भाजपा सरकार में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गोपीगंज नेशनल हाईवे स्थित एक प्राइवेट लॉन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आगामी चुनाव को लेकर सभा की थी और कहा था की जनता में जाइए और उनसे कहिए की हमने सड़के अच्छी और गड्ढा मुक्त बनाई है ,बिजली पानी और मंदिर पिछली सरकारों से बहुत अच्छी दे रहे हैं.

बजट आया लेकिन सड़कें नहीं बनी

लेकिन उनकी बातों से लगता है कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी को स्थलीय जानकारी है ही नहीं, क्योंकि यहां तो सड़के कागजों पर बनती और बिगड़ती है. स्थानीय लोगों ने कहा की सपा सरकार में गांधी चौक चौराहा (इंदिरा मिल) स्थित करोड़ों की लागत से ब्रिज बनाया जिसका उद्घाटन भाजपा विधायक और सांसद ने किया लेकिन उसका सर्विसलेन कभी नहीं बन सका ,कई बार अलग अलग मदों से बजट आया बावजूद इसके सिर्फ और सिर्फ बंदरबांट हुआ है. भाजपा सरकार का भी कार्यकाल खत्म होने को है और ओवरब्रिज पर गड्ढे और बड़े बड़े घास जमे हुए है और मोटी मोटी धूल की परतें जमी हुई है.

जाहिद बेग ने साधा केशव प्रसाद मौर्या पर निशाना

वहीं केशव प्रसाद मौर्य के बयान के बाद समाजवादी पार्टी से पूर्व विधायक जाहिद बेग ने पलटवार करते हुए कहा की भाजपा की सरकार जबसे बनी है तब से चारों तरफ लूट मची है और जिस पुल की बात हो रही है उसे हमने बनवाया था लेकिन उसका फाइनल टच न बनाते हुए उसका फीता भाजपा ने काट दिया. और पुल तो छोड़िए सर्विस लेन का भी पैसा सब मिलकर खा गए. खास बात ये की उसी पुल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी गए थे बावजूद इसके भ्रष्टाचार हुआ. वहीं रेवड़ा फाटक वाली रोड भी आधी अधूरी बनाकर शिलापट्ट लगा दिया गया कोई न पूछने वाला और न ही कोई शिकायत करने वाला वहीं अगर किसी ने कुछ कहा तो उसके साथ क्या होता है ये किसी से छिपा नहीं है. आगामी 2022 विधानसभा चुनाव का जनता इंतजार कर रही है और सारा हिसाब हो जायेगा.

हमारी सरकार ने सड़कों का जाल बिछाया है – केशव प्रसाद मौर्य

बता दें कि जब केशव प्रसाद मौर्य से भदोही की सड़को के बारे में पूछ गया तो पहले वो नाराज़ हुए फिर आखें टेढ़ी करते हुए कहा की पिछली सरकार में खबर बनाने जाते होंगे तो क्या इससे बढ़िया सड़के थी ,हमारी सरकार ने चारों तरफ सड़कों का जाल बिछा दिया है. 2022 में दुबारा हमारी सरकार बन रही है जनता बेसब्री से इंतजार कर रही है.

ये भी पढ़ें-

जानिए- पूर्व सांसद और बाहुबली नेता रह चुके शहाबुद्दीन के परिवार में कौन-कौन है? हाल ही में बेटे ओसामा और बेटी हेरा की भी हुई है शादी

Rajasthan Patwari Result 2021: राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा के रिजल्ट को लेकर ये है ताजा अपडेट, जानिए

 

रोहित कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. यहां की राजनीतिक, समाजिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस समेत अन्य बड़े संस्थानों में काम किया है. उन्हें प्रिंट और टीवी पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है. इसके साथ ही, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'इस्तीफे से नहीं, राष्ट्रीय नीति से होगा समाधान', पेपर लीक के मुद्दे पर बोले पूर्व सांसद धनंजय सिंह
'इस्तीफे से नहीं, राष्ट्रीय नीति से होगा समाधान', पेपर लीक के मुद्दे पर बोले पूर्व सांसद धनंजय सिंह
यूपी: हापुड़ में दोस्तों के सामने नहर में डूबा 26 वर्षीय युवक, गोताखोरों ने निकाला शव
यूपी: हापुड़ में दोस्तों के सामने नहर में डूबा 26 वर्षीय युवक, गोताखोरों ने निकाला शव
उत्तराखंड: कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, काफी वक्त से थे बीमार
उत्तराखंड: कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, काफी वक्त से थे बीमार

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget