एक्सप्लोरर

प्रतापगढ़: अवैध शराब मामले में तीन और पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, ASP और CO भी हो चुके हैं सस्पेंड

प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से गत दिनों सात लोगों की मौत हो गई थी. एक करोड़ रुपए की अवैध शराब बरामद होने के मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है.

प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ जिले के कुंडा इलाके में एक करोड़ रुपए की अवैध शराब बरामद होने के मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है और एक पूर्व थाना प्रभारी के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं. इससे पहले, इस मामले में जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और क्षेत्राधिकारी (सीओ) को भी निलंबित किया जा चुका है.

पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने मंगलवार को बताया कि कुंडा क्षेत्र में शराब बरामदगी के मामले में थाना प्रभारी कुंडा कोतवाली डीपी सिंह, बीट के उपनिरीक्षक अजय सिंह और थाना हथिगवां के उपनिरीक्षक हंसराज दुबे को निलंबित कर दिया गया, जबकि थाना हथिगंवा के पूर्व प्रभारी उदय त्रिपाठी के विरुद्ध जांच का आदेश दिया गया है. त्रिपाठी का तबादला पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) में किया गया है.

मुख्य आरोपी सहित पांच लोग गिरफ्तार

लखनऊ में सोमवार देर रात जारी एक सरकारी बयान के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ जिले के जहरीली शराब कांड के लिए प्रथम दृष्ट्या जिम्मेदार पाए गए पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये हैं.

अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि प्रतापगढ़ जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) दिनेश कुमार द्विवेदी और क्षेत्राधिकारी कुंडा जितेंद्र सिंह परिहार को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई किए जाने का निर्णय लिया गया है और मामले की जांच कराए जाने का निर्देश दिया गया है. उल्लेखनीय है कि प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से गत दिनों सात लोगों की मौत हो गई थी. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

यह भी पढ़ें-

यूपी: मुख्तार अंसारी की जेल पर स्पेशल कोर्ट करेगी फैसला, यहां हो सकता है नया ठिकाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील
उत्तराखंड में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील
'सरकार चाहे जितना भी...', FIR होने के बाद क्या बोले अवधेश प्रसाद?
'सरकार चाहे जितना भी...', FIR होने के बाद क्या बोले अवधेश प्रसाद?
बुलंदशहर: 12 साल की मासूम का रेप और फिर हत्या, कबाड़ में मिला शव
बुलंदशहर: 12 साल की मासूम का रेप और फिर हत्या, कबाड़ में मिला शव
लखनऊ में आवारा पशुओं का आतंक, मासूम पर गाय का जानलेवा हमला
लखनऊ में आवारा पशुओं का आतंक, मासूम पर गाय का जानलेवा हमला

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget