एक्सप्लोरर

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया महाकुंभ का न्योता, ऋषिकेश से प्रयागराज के लिए बस सेवा शुरू

Uttarakhand News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के श्रद्धालुओं को प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया. महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू हो रहा है.

Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने उत्तराखंड के श्रद्धालुओं को प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh 2025) में शामिल होने का आमंत्रण दिया है. महाकुंभ का शुभारंभ 13 जनवरी से हो रहा है, जिसके लिए उत्तराखंड परिवहन निगम ने विशेष कुंभ बस सेवा शुरू की है. यह बस ऋषिकेश से प्रतिदिन श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज के लिए रवाना होगी.

उत्तराखंड परिवहन निगम ने कुंभ स्पेशल 49-सीटर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह बस ऋषिकेश से रोज सुबह 10 बजे प्रयागराज के लिए रवाना होगी. यात्रियों को यह सेवा 1080 रुपये प्रति व्यक्ति के किराए पर उपलब्ध कराई गई है. बस सेवा की शुरुआत से उत्तराखंड के श्रद्धालुओं को महाकुंभ में शामिल होने के लिए सुविधा मिलेगी.

संतों ने सीएम योगी के आमंत्रण का किया स्वागत
परिवहन निगम के एजीएम प्रतीक जैन ने कहा, "हमने कुंभ के लिए विशेष बस सेवा शुरू की है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यह बस रोजाना निर्धारित समय पर चलेगी. बस में सभी यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्था की गई है." महाकुंभ में भाग लेने के लिए उत्तराखंड से बड़ी संख्या में संत और श्रद्धालु प्रयागराज जाने की तैयारी कर रहे हैं. अखिल भारतीय संत समाज के प्रतिनिधि महंत रवि प्रपन्नाचार्य ने कहा, "महाकुंभ हमारे लिए आध्यात्मिकता और संस्कृति का सबसे बड़ा पर्व है. उत्तराखंड सरकार और परिवहन निगम ने इस बस सेवा की शुरुआत कर हमारे संतों और श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा दी है. हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आमंत्रण का स्वागत करते हैं.

महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं को होगी सुविधा
इस बस सेवा का उद्देश्य उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं को महाकुंभ में पहुंचने में मदद करना है. ऋषिकेश से प्रयागराज की दूरी लगभग 700 किलोमीटर है, जिसे यह बस सुरक्षित और आरामदायक तरीके से तय करेगी. इस सेवा से खासतौर पर बुजुर्ग यात्रियों और महिला श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी, जो सामान्य परिवहन साधनों से यात्रा करने में असुविधा महसूस करते हैं.

महाकुंभ भारतीय संस्कृति का सबसे बड़ा आध्यात्मिक आयोजन है, जो हर 12 साल में प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक में आयोजित होता है. इस बार प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है. कुंभ स्नान का पहला शुभ अवसर 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा पर होगा. इसके बाद मकर संक्रांति (14 जनवरी), मौनी अमावस्या (29 जनवरी), बसंत पंचमी (12 फरवरी) और महाशिवरात्रि (26 फरवरी) को प्रमुख स्नान होंगे.

उत्तराखंड परिवहन निगम ने बस सेवा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए हैं. बसें समय पर चलेंगी और चालक-परिचालकों को विशेष निर्देश दिए गए हैं. यात्रियों के लिए टिकट की बुकिंग ऋषिकेश बस स्टेशन पर उपलब्ध है. उत्तराखंड परिवहन निगम की यह पहल श्रद्धालुओं को न केवल सुविधा देगी, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव को भी बढ़ावा देगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आमंत्रण और उत्तराखंड परिवहन निगम की कुंभ स्पेशल बस सेवा से हजारों श्रद्धालु इस महान आध्यात्मिक पर्व में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें: महाकुंभ से 3 दिन पहले देवकीनंदन ठाकुर की बड़ी मांग, कहा- बुलंद होगी हिन्दुओं की आवाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
Greater Noida News: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश
ग्रेटर नोएडा: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget