एक्सप्लोरर

Azamgarh Crime News: अपहरण की साजिश रच रहे 25 हजार के इनामी समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे लिया एक्शन

Azamgarh News: आजमगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपहरण की साजिश रच रहे पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में एक 25 हजार का इनामी भी शामिल हैं.

Azamgarh Police News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ (Azamgarh) के मुबारकपुर थाना की पुलिस ने शुक्रवार को बम्हौर अंडरपास की पुलिया के समीप घेराबंदी कर 5 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया. पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाशों में  एक 25 हजार रुपये का इनामी भी बताया जा रहा है. वहीं एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि ये बदमाश शहर कोतवाली के कुंदीगढ़ निवासी एक व्यक्ति के अपहरण की साजिश रच रहे थे. पुलिस ने आरोपियों के  पास  सेअपहृत होने वाले व्यक्ति का रंगीन फोटो भी बरामद किया है साथ ही बदमाशों के कब्जे से 3 असलहे भी बरामद किए गए हैं. 

एसपी सिटी ने क्या कहा?
पुलिस लाइन में सभी पांचों गिरफ्तार बदमाशों को मीडिया के समक्ष पेश करते हुए एसपी सिटी ने बताया कि थाना प्रभारी को सूचना प्राप्त हुई थी कि पांच बदमाश  किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए सलाह कर रहे हैं.  उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा अंडरपास के पास से बदमाशों की गिरफ्तारी की गई. वहीं पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे सब अली अंसारी उर्फ छोटे सरकार मुहल्ला कुन्दीगढ़ थाना कोतवाली निवासी के अपहरण की साजिश रच रहे थे. 

फिरौती की रकम न मिलने पर बदमाश अपहृत होने वाले शख्स की हत्या कर देते

बदमाशों ने बताया कि जिस शख्स के अपहरण की वे योजना बना रहे थे वह काफी पैसे वाला है और उसने शेयर मार्केट से ज्यादा पैसा कमाया है.  हाल में उसने महिंद्रा थार गाड़ी भी खरीदी थी. आरोपियों ने बताया कि अपहरण करने के बाद उनकी मंशा कम से कम 7 से 8 लाख रुपये की डिमांड की थी और फिरौती की रकम मिलते ही वे उसे  आपस में बाट लेते. लेकिन अगर अपहरण के बाद पैसा नहीं मिलता तो वे शख्स की हत्या कर देते. गिरफ्तार बदमाशों में एक 25 हजार का इनामी मोनू उर्फ सारिक पुत्र मुबारक अली निवासी अलीनगर (कटरा) थाना गुबारकपुर, हमजा पुत्र अहमद शाहजहा निवासी रूम नं0 58 मोहल्ला जालंधरी पहाड़पुर थाना कोतवाली, मोहम्मद सलीम पुत्र मो. अतीक निवासी मुहल्ला बदरका थाना कोतवाली, मो. कैफ पुत्र नसीम निवासी फ्रेन्ड्स कालोनी मुहल्ला बदरका थाना कोतवाली, अमन पुत्र नसीम निवासी मुहल्ला कुन्दीगढ़ थाना कोतवाली हैं.

ये भी पढ़ें

Amethi Police News: अमेठी में महिला चौकी प्रभारी रश्मि यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पिता ने जताई हत्या की आशंका

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली, यूपी सहित तमाम राज्यों में आज गाड़ी की टंकी फुल कराने के लिए कितनी कीमत चुकानी होगी, चेक करें Petrol- Diesel की ताजा रेट लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
इलाहाबाद HC के फैसले के बाद UP में मैरिज रजिस्ट्रेशन के नियम बदले, अब ये दस्तावेज जरूरी
इलाहाबाद HC के फैसले के बाद UP में मैरिज रजिस्ट्रेशन के नियम बदले, अब ये दस्तावेज जरूरी
UP राज्यसभा चुनाव के साइड इफेक्ट, BJP को झटका, पूर्व MP ने दिया इ्स्तीफा
UP राज्यसभा चुनाव के साइड इफेक्ट, BJP को झटका, पूर्व MP ने दिया इ्स्तीफा

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Embed widget