एक्सप्लोरर

Azam Khan: जेल में रातभर बेचैन दिखाई दिए आजम खान, डॉक्टरों ने किया चेकअप, सामने आई ये वजह

Azam Khan Case: सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खान बेचैन दिखाई दिए. जिसके बाद जेल के डॉक्टरों ने उनका चेकअप किया. पूर्व मंत्री को रामपुर जेल से सीतापुर शिफ्ट किया गया था.

Azam Khan In Sitapur Jail: सीतापुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की रात बेचैनी में गुजरी. आजम खान को अपने परिवार के बगैर रातभर बेचैनी सताती रही. दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में आजम सहित उनके परिवार के लोगों को सात-सात साल की सजा सुनाई गई है. इस मामले में आजम खान को सीतापुर जेल में रखा गया है. जबकि बेटे अब्दुल्ला आजम को हरदोई जेल में शिफ्ट किया गया है. वहीं उनकी पत्नी तंजीन फातिमा रामपुर की जेल में बंद हैं. 

जेल में बेचैन दिखे आजम खान
आजम खान की बेचैनी को लेकर जेल के डॉक्टर ने दो बार उनका चेकअप किया. जिसमें उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक बताया गया. आजम खान मधुमेह (शुगर) और बीपी की बीमारी से ग्रसित बताए जाते हैं. जब वह जेल आए तब उनके सामान के साथ दवाएं भी लाई गई थीं. शाम को ही एक चिकित्सक उनके पास पहुंचा और करीब एक घंटे तक उनका चेकअप करने के बाद दवाओं की भी जांच की. डॉक्टरों ने उन्हें सादा खाना देने की सलाह दी है. परिवार से अलग होने का गम आजम खान पर साफ दिखाई दे रहा है. 

आजम ने मांगी इतिहास की बुक 
जेल सूत्रों ने बताया कि आजम खान ने जेल प्रशासन से पढ़ने के लिए इतिहास की एक किताब मांगी थी, लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने उसे भी लाने से मना कर दिया. आजम खान को सीतापुर जेल में बंद हुए 2 दिन हो चुके हैं. इन दो दिनों में खास से लेकर आम तक लोगों ने दूरी बनाए रखी है. आजम खान से इन दो दिनों में न तो पार्टी का कोई नेता ही मिलने आया है और न ही स्थानीय लोगों ने मुलाकात करने की कोशिश की है. ऐसे में माना जा रहा है कि आजम खान के ऊपर चल रही ईडी और आईटी की जांच की वजह से बड़े से लेकर छोटे नेताओं ने उनसे दूरी बना रखी है.

हफ्ते में एक बार हो सकती है मुलाकात 
वहीं इस मामले में सीतापुर जेल अधीक्षक एस के सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आजम खान के सजायाफ्ता होने के कारण लोग उनसे हफ्ते में सिर्फ एक बार ही मुलाकात कर सकते हैं. अगर उनको सजा न सुनाई जाती तो नियमानुसार हफ्ते में तीन बार मुलाकात की जा सकती थी. मुलाकात से पहले आजम खान से जानकारी भी ली जाएगी.

ये भी पढ़ें: UP Politics: सपा-कांग्रेस विवाद के बीच नरम पड़े अखिलेश यादव के सुर, कहा- 'कांग्रेस से कोई मतभेद नहीं, बस...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 36 डिग्री तक पहुंचा पारा, वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार
पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 36 डिग्री तक पहुंचा पारा, वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार
'काशी में मीट-मछली की दुकानें रहेंगी बंद' चैत्र नवरात्र से पहले वाराणसी नगर निगम में बड़ा फैसला
'काशी में मीट-मछली की दुकानें रहेंगी बंद' चैत्र नवरात्र से पहले वाराणसी नगर निगम में बड़ा फैसला
Basti News: अवैध मिट्टी खनन का वीडियो बनाने के शक में दबंगों ने युवक को पीटा, पुलिस ने दर्ज की FIR
बस्ती: अवैध मिट्टी खनन का वीडियो बनाने के शक में दबंगों ने युवक को पीटा, पुलिस ने दर्ज की FIR
UP News: 'भविष्य में यूपी का बंटवारा...राजभर का बेटा पूर्वांचल का मुख्यमंत्री होगा', ओम प्रकाश राजभर का दावा
'भविष्य में यूपी का बंटवारा...राजभर का बेटा पूर्वांचल का मुख्यमंत्री होगा', ओम प्रकाश राजभर का दावा

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel Al Aqsa Mosque: रमजान के दौरान 16 दिनों से बंद है अल-अक्सा मस्जिद, इजरायल के फैसले पर गुस्से में मुस्लिम देश
रमजान के दौरान 16 दिनों से बंद है अल-अक्सा मस्जिद, इजरायल के फैसले पर गुस्से में मुस्लिम देश
UP Weather: पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 36 डिग्री तक पहुंचा पारा, वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार
पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 36 डिग्री तक पहुंचा पारा, वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
लखनऊ के The Centrum में आज सजेगा कुलदीप यादव का शाही रिसेप्शन, देखिए VIP मेहमानों की पूरी लिस्ट
लखनऊ के The Centrum में आज सजेगा कुलदीप यादव का शाही रिसेप्शन, देखिए VIP मेहमानों की पूरी लिस्ट
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
Delhi Weather: दिल्ली-NCR में गर्मी की दस्तक, आज 32 डिग्री तक जाएगा तापमान, बारिश को लेकर आया ये अपडेट
दिल्ली-NCR में गर्मी की दस्तक, आज 32 डिग्री तक जाएगा तापमान, बारिश को लेकर आया ये अपडेट
पिंक कार्ड नहीं बना तो DTC बसों में फ्री ट्रैवल नहीं कर पाएंगी महिलाएं, क्या है नियम?
पिंक कार्ड नहीं बना तो DTC बसों में फ्री ट्रैवल नहीं कर पाएंगी महिलाएं, क्या है नियम?
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget