एक्सप्लोरर

UPPSC पीसीएस मेंस का रिजल्ट जारी, 451 अभ्यार्थी साक्षात्कार के लिए पास, इंटरव्यू की तारीख जल्द

UPPSC PCS Mains Result 2023: मुख्य परीक्षा के आधार पर सफल घोषित अभ्यर्थी जिन-जिन पदों के लिए सफल हुए हैं. उन पदों के लिए अधिमान्यता और साक्षात्कार के संबंध में विस्तृत विज्ञप्ति अलग से जारी की जाएगी.

UPPSC PCS Mains Result 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा (UPPSC) आयोग ने पीसीएस 2023 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है. पीसीएस मुख्य परीक्षा में 3658 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे. 150 रिक्तियों के सापेक्ष 451 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है. इस भर्ती में 104 पद ऐसे हैं जिन पर चयन सिर्फ लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाना है. आयोग ने 26 प्रकार के कुल 254 पदों के लिए 26 से 29 नवंबर के बीच लिखित परीक्षा कराई थी.

प्रयागराज और लखनऊ में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी. रिजल्ट आयोग कार्यालय के नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर देखा जा सकता है. इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के प्राप्तांक कट ऑफ अंक आदि की सूचनाएं परीक्षा के अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद दी जाएंगी. उत्तर प्रदेश के बाहर की महिला अभ्यर्थियों का परिणाम उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाईकोर्ट में दाखिल स्पेशल अपील में पारित होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा.

मुख्य परीक्षा के आधार पर सफल घोषित अभ्यर्थी जिन-जिन पदों के लिए सफल हुए हैं. उन पदों के लिए अधिमान्यता और साक्षात्कार के संबंध में विस्तृत विज्ञप्ति अलग से जारी की जाएगी. यूपी लोक सेवा आयोग के सचिव अशोक कुमार ने जानकारी दी है.

अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर जाएं. इसके बाद होमपेज पर दिखाई दे रहे महत्वपूर्ण सेगमेंट पर जाएं और रिजल्ट पर क्लिक करें. यहां आपको क्वालीफाई किए गए अभ्यार्थियों की लिस्ट की पीडीएफ मिल जाएगी और फिर अपना रोल नंबर दर्ज कर चेक कर सकते हैं.

पीसीएस परीक्षा के लिए आयोग द्वारा आवेदन प्रक्रिया 3 मार्च 2023 को शुरू की गई थी. इस वैकेंसी के लिए प्रीलिम्स परीक्षा 14 मई 2023 को आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम 26 जून 2023 को जारी किया गया था. इसके बाद मेन्स परीक्षा का आयोजन किया गया और अब इसका रिजल्ट अब जारी कर दिया गया है. वहीं इंटरव्यू कार्यक्रम भी जल्द ही यूपीपीएससी की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा.

UP Politics: रालोद को घेरने की बीजेपी की बड़ी तैयारी, किसान दिवस पर 'जाटलैंड' में चलेगी दांव

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने खोला मोर्चा, NSA डोभाल पर की थी टिप्पणी
राहुल गांधी के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने खोला मोर्चा, NSA डोभाल पर की थी टिप्पणी
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
आजमगढ़ के विकास यादव कौन जिनका 1 नहीं 10 वोट? अखिलेश ने सबसे कराई मुलाकात
आजमगढ़ के विकास यादव कौन जिनका 1 नहीं 10 वोट? अखिलेश ने सबसे कराई मुलाकात
'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल
'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget