एक्सप्लोरर

UPPSC परीक्षार्थियों का आंदोलन लगातार तीसरे दिन भी जारी, आयोग का दफ्तर छावनी में तब्दील

UPPSC Candidate Protest: छात्रों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए आयोग के दफ्तर के बाहर का पूरा इलाका आज भी छावनी में तब्दील कर दिया गया है. पुलिस और PAC के साथ ही रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की गई है.

UPPSC Exam Candidate Protest: यूपी लोक सेवा आयोग के खिलाफ प्रतियोगी छात्रों का आंदोलन आज लगातार तीसरे दिन भी जारी है. बुधवार को भी बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्र आयोग के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्र लगातार आयोग और यूपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध जता रहे हैं. आंदोलनकारी छात्र रात को भी सड़कों पर डटे हुए थे. 

छात्रों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए आयोग के दफ्तर के बाहर का पूरा इलाका आज भी छावनी में तब्दील कर दिया गया है. पुलिस और PAC के साथ ही रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की गई है. सड़कों पर छात्रों का कब्जा होने की वजह से प्रयागराज से लखनऊ जाने वाले रास्ते को बीच में करीब एक किलोमीटर तक बैरिकेड किया गया है.  

'वन डे वन शिफ्ट' परीक्षा की मांग पर अड़े छात्र
प्रदर्शनकारी छात्रों का साफ तौर पर कहना है कि जब तक आयोग यूपी पीसीएस 2024 और आरओ- एआरओ 2023 की प्रारंभिक परीक्षाओं को एक दिन और एक शिफ्ट में कराए जाने का ऐलान नहीं करेगा. तब तक वह पीछे नहीं हटेंगे और अपना आंदोलन लगातार जारी रखेंगे. 

दूसरी तरफ आयोग अपनी जिद पर अड़ा हुआ है आयोग की दलील है कि नॉर्मलाइजेशन के तहत दो दिन में परीक्षा कराए जाने का फैसला छात्रों के हित में लिया गया है. इससे परीक्षा व्यवस्था और पारदर्शी होगी. आयोग प्रतियोगी छात्रों के साथ ही पुलिस और प्रशासन के लिए भी मुसीबत का सबब बना हुआ है. आंदोलनकारी छात्रों को शांत कराए रखना और कानून व्यवस्था को बनाए रखने की पूरी जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासन की हो गई है.  

प्रदर्शनकारी छात्रों ने आयोग के दफ्तर के रास्तों को पोस्टरों से पाट दिया है. उन्होने सड़कों पर रोड पेंटिंग के जरिए अपने विरोध जाहिर किया है तो वहीं लगातार नारेबाजी कर प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारी छात्रों ने खाली बोतलें और थाली पीटकर भी अपना विरोध जाहिर किया. 

मीरापुर में सपा प्रत्याशी के ससुर कादिर राणा की कार जब्त, पुलिस से बहस, बोले- फांसी दे दो 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
रामपुर में बदमाशों का खूनी खेल, दिनदहाड़े कारोबारी को मारी गोली, बहू के परिवार पर आरोप
रामपुर में बदमाशों का खूनी खेल, दिनदहाड़े कारोबारी को मारी गोली, बहू के परिवार पर आरोप
UP में दिवाली-दशहरा की तैयारी तेज, योगी सरकार ने साफ-सफाई और बिजली पर दिए निर्देश
UP में दिवाली-दशहरा की तैयारी तेज, योगी सरकार ने साफ-सफाई और बिजली पर दिए निर्देश
'नारी शक्ति कर रहीं स्टार्टअप्स का नेतृत्व', CM योगी ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं
'नारी शक्ति कर रहीं स्टार्टअप्स का नेतृत्व', CM योगी ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

वीडियोज

SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget