एक्सप्लोरर

UPPSC Exam Calendar 2024: यूपीपीएससी ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर, जानें परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल

UP News: यूपीपीएससी ने वर्ष 2024 के लिए एग्जाम कैलेंडर शुक्रवार को जारी कर दिया है. अभ्यर्थी परीक्षा कार्यक्रम से जुड़ी अन्य जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग (UPPSC) ने वर्ष 2024 में आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है. आयोग की तरफ से शुक्रवार को परीक्षा कैलेंडर जारी किया गया है. कैलेंडर के मुताबिक आयोग की सबसे प्रतिष्ठित पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 का आयोजन 17 मार्च को होगा, जबकि पीसीएस मेंस परीक्षा 7 जुलाई से होगी. आयोग की ओर से इस साल का एग्जाम कैलेंडर जारी होने के बाद अभ्यर्थियों की उत्सकुता बढ़ी हुई है. अभ्यर्थी यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा एग्जाम कैंलेडर चेक कर सकते हैं.

अयोग की तरफ से जारी परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी 2023 की प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी को होगी. तो वहीं स्टाफ नर्स (यूनानी/आयुर्वेदिक) प्रारंभिक परीक्षा 2023 का आयोजन 22 मार्च को होगा. जबकि सहायक नगर नियोजक प्रारंभिक परीक्षा 2023 का आयोजन 7 अप्रैल को आयोजित होगी. निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के तहत अपर निजी सचिव परीक्षा 2023 की (शॉर्टहैंड/टाइपिंग) परीक्षा 9 अप्रैल से होगी. जबकि स्टाफ नर्स एलोपैथ मुख्य परीक्षा 2023-24 का आयोजन अप्रैल से किया जाएगा. इसके अलावा स्टाफ नर्स (यूनानी/आयुर्वैदिक) मुख्य परीक्षा 2023 का आयोजन 9 जून को होगा. सहायक नगर नियोजक मुख्य परीक्षा 2023 का आयोजन 19 जून से होगा. समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी मुख्य परीक्षा 2023, 28 जुलाई से होगी.

उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा 2021 के बचे हुए विषयों की परीक्षा 18 अगस्त को होगी. उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन/ प्रशिक्षण) सेवा परीक्षा 2023 का आयोजन 25 अगस्त को होगा. चिकित्सा अधिकारी यूनानी (स्क्रीनिंग) परीक्षा 2023 का आयोजन 15 सितंबर को होगा. चिकित्सा अधिकारी होम्योपैथिक और आवासीय चिकित्सा अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा 2023 और चिकित्सा अधिकारी होम्योपैथिक (स्क्रीनिंग) परीक्षा 2023, 20 अक्टूबर को होगी. जबकि वैज्ञानिक अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा 2023 का आयोजन 10 नवंबर को किया जाएगा. 

आयोग ने अभ्यर्थियों से की ये अपील 
अयोग की ओर से अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि योग्य उम्मीदवार तत्काल एकल अवसरीय पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण कर नंबर प्राप्त कर लें. जिससे पद के विज्ञापन की अवधि में उन्हें आवेदन करने दिक्कतों का सामना न करना पड़े. अयोग की तरफ से ये भी कहा गया है कि ये तिथियां संभावित हैं, विशेष परिस्थितियों में एग्जाम तारीखों में बदलाव किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: Ram Mandir Opening: प्राण प्रतिष्ठा में आए अतिथियों को भेंट की जाएगी राम जन्मभूमि की मिट्टी, PM मोदी के लिए ये खास उपहार

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
नोएडा: खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, फिर कटघरे में प्राधिकरण; पहले भी हो चुका है हादसा
नोएडा: खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, फिर कटघरे में प्राधिकरण; पहले भी हो चुका है हादसा
राम मंदिर में CEO पद के लिए तय हुआ क्राइटेरिया, ये होनी चाहिए योग्यता; 18 जुलाई तक करें आवेदन
राम मंदिर में CEO पद के लिए तय हुआ क्राइटेरिया, ये होनी चाहिए योग्यता; 18 जुलाई तक करें आवेदन

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget