एक्सप्लोरर

उत्तराखंड सरकार के मानदेय से खुश नहीं हैं उपनल कर्मचारी, फिर कर सकते हैं आंदोलन

उपनल कर्मचारियों ने कहा कि उप समिति द्वारा बनाई गई रिपोर्ट के आधार पर उपनल कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी नहीं की गई है. इसके विरोध में उपनल कर्मचारी एक बार फिर आंदोलन कर सकते हैं.

Dehradun News: उत्तराखंड में उपनल कर्मचारी एक बार फिर आंदोलन की राह जा सकते हैं. दरअसल हाल ही में राज्य कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के लिए 2000 और 3000 रुपये मानदेय में बढ़ोतरी की गई थी, लेकिन इस बात से उपनल कर्मचारी खुश नहीं है. उपनल कर्मचारियों का कहना है कि राज्य सरकार द्वारा उपनल कर्मचारियों की मांगों को लेकर जो उप समिति बनाई गई थी उसकी रिपोर्ट कैबिनेट में नहीं रखी गई है.

रिपोर्ट के आधार पर नहीं हुई मानदेय में बढ़ोत्तरी

उपनल कर्मचारियों ने कहा कि उप समिति द्वारा बनाई गई रिपोर्ट के आधार पर उपनल कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी नहीं की गई है. इसके विरोध में उपनल कर्मचारी एक बार फिर आंदोलन कर सकते हैं. जिसके लिए उपनल कर्मचारियों ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है. उपनल कर्मचारी महासंघ के महामंत्री हेमंत रावत ने बताया कि राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों की मांगों के लिए कैबिनेट उपसमिति का गठन किया था. जिस समिति की कई बार बैठक के माध्यम से यह तय हुआ था कि उपनल कर्मचारियों की जो मांगे होंगी इस समिति के माध्यम से आगे बढ़ाई जाएंगी. लेकिन कैबिनेट में समिति की रिपोर्ट नहीं रखी गई. उपनल कर्मचारियों के साथ छलावा कर 2000 से 3000 रुपये मानदेय बढ़ा दिया गया जो पूरी तरह से गलत है. रावत ने बताया कि सरकार आगामी कैबिनेट में उप समिति की रिपोर्ट पर विचार नहीं करती है तो अक्टूबर के अंत में एक बार फिर उपनल कर्मचारी बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे.

आपको बता दें कि उपनल कर्माचरी पहले भी आंदोलन कर चुके हैं. यह आंदोलन उन्होंने अपने मानदेय बढाने, कर्मचारी सेवा समाप्त न करने, हटाए गए कर्माचारी को बहाल करने समेत सात सूत्री मांग के साथ की थी. इस आंदोलन के बाद ही राज्य सरकार ने उनके मानदेय में बढ़ोत्तरी की थी.

यह भी पढ़ें:

गाजियाबाद में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बस फ्लाईओवर से नीचे गिरी, एक की मौत, सात घायल

अखिलेश के ट्वीट पर बीजेपी का निशाना, कहा- सपा प्रमुख को रामनवमी और महानवमी में अंतर नहीं पता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आखिरी मौका, दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया शुरू, जानें- डिटेल्स
उत्तराखंड वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आखिरी मौका, दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया शुरू, जानें- डिटेल्स
उत्तराखंड: SIR के पहले चरण में खुलीं वोटर लिस्ट की खामियां, 19 लाख प्रविष्टियों में गड़बड़ी से बढ़ी चिंता
उत्तराखंड: SIR के पहले चरण में खुलीं वोटर लिस्ट की खामियां, 19 लाख प्रविष्टियों में गड़बड़ी से बढ़ी चिंता
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय की नाकामी पर मुहर! सरकार को सौंपी जाएगी SIT की रिपोर्ट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय की नाकामी पर मुहर! सरकार को सौंपी जाएगी SIT की रिपोर्ट
'सपा आई तो यूपी बन जायेगा पश्चिम बंगाल', ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला
'सपा आई तो यूपी बन जायेगा पश्चिम बंगाल', ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
Punjab Politics: 'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
Embed widget