एक्सप्लोरर

देव दीपावली पर 15 लाख दीयों से रोशन होंगे काशी के घाट, लेजर शो का होगा आयोजन

देव दिवाली को लेकर कहा जाता है कि इस दिन देवता दीपदान करते हैं. इस दिन नदियों के घाटों को सजाया जाता है और शाम में दीप जलाया जाता है. देवउठनी एकादशी के चार माह बाद भगवान विष्णु निद्रा से जागते हैं. इस खुशी में सभी देवता स्वर्ग से आ कर काशी के घाटों पर दिवाली मनाते हैं.

वाराणसी: अयोध्या दीपोत्सव के बाद काशी की विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली को योगी सरकार भव्यता के साथ मनाने जा रही है. देव दीपावली पर पिछले साल काशी के घाटों को दस लाख दीयों की रोशनी से रोशन किया गया था, जबकि इस बार देव दीपावली में 15 लाख से अधिक दीयों को जलाया जाएगा. 30 नवम्बर कार्तिक पूर्णिमा के दिन बनारस के 84 घाट 15 लाख दीयों की रोशनी से झिलमिलाएंगे.

गंगा जी की लहरों पर लेजर शो का होगा आयोजन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शिरकत करने की संभावना है. इस साल देव दीपावली पर ना भूतो ना भविष्यति स्तर का ग्रैंड शो का आयोजन किया जाएगा. साथ ही गंगा नदी में पानी की लहरों पर लेजर शो एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से काशी की महिमा, शिव की महिमा एवं गंगा अवतरण आदि का भव्य प्रदर्शन होगा. बनारस के घाटों पर देव दिवाली हर साल बड़े पैमाने पर मनाई जाती है और दुनिया भर से लोग इसे देखने आते हैं.

15 लाख से ज्यादा दीयों से सजाए जाएंगे काशी के घाट

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक अविनाश मिश्रा ने बताया कि इस बार देव दीपावली में 15 लाख से ज्यादा दीयों से काशी के घाट सजाए जाएंगे. उन्होंने बताया कि इस साल देव दीपावली पिछले वर्षों से बेहतर स्तर पर मनाई जाएगी. इस मौके पर एक बड़ा प्रकाश उत्सव आयोजित होगा.

बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन मिश्रा ने बताया कि देव दीपावली के दिन 20-25 घाटों पर बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. यहां पर आने वाले पर्यटक नाव से भी इसका नजारा देख सकेंगे. पर्यटकों को पिछले वर्षों से अलग हटकर इस बार काफी कुछ नया देखने को मिलेगा. गंगा आरती में भी ऐसी व्यवस्था होगी कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और दूरी को बनाए रखें.

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि सरकार की इच्छा है कि अयोध्या जैसा भव्य आयोजन काशी की देव-दीपावली में हो, इसको लेकर सरकार ने विशेष तैयारी करने का निर्देश दिया है.

देव दीपावली को लेकर क्या है मान्यता मान्यता है कि देव दीपावली के दिन सभी देवता बनारस के घाटों पर आते हैं. कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध किया था. त्रिपुरासुर के वध के बाद सभी देवी-देवताओं ने मिलकर खुशी मनाई थी. काशी में कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली मनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. इस दिन दीपदान करने का विशेष महत्व होता है. मान्यता है कि भगवान शंकर ने खुद देवताओं के साथ गंगा के घाट पर दिवाली मनाई थी, इसीलिए देव दीपावली का धार्मिक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी बढ़ जाता है.

उत्तराखंड: कोरोना संक्रमण के मामले फिर बढ़े, 24 घंटे में सामने आये 420 केस, ये रही जिलेवार स्थिति रायबरेली: बैटरी की दुकान में लगी भीषण आग, 40 लाख का सामान जलकर हुआ खाक
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजीपुर: गंगा में नाव पर इफ्तार वाले वीडियो पर बीजेपी नेता बोले, 'किसी को भी...'
गाजीपुर: गंगा में नाव पर इफ्तार वाले वीडियो पर बीजेपी नेता बोले, 'किसी को भी...'
Barabanki News: LPG सिलेंडर पर यूपी के राज्यमंत्री सतीश शर्मा बोले, '45 दिन का स्टॉक सुरक्षित'
बाराबंकी: LPG सिलेंडर पर यूपी के राज्यमंत्री सतीश शर्मा बोले, '45 दिन का स्टॉक सुरक्षित'
ईद और चैत्र नवरात्र से पहले CM योगी की हाई लेवल बैठक, लाउडस्पीकर से भीड़ तक पर सख्त निर्देश
ईद और चैत्र नवरात्र से पहले CM योगी की हाई लेवल बैठक, लाउडस्पीकर से भीड़ तक पर सख्त निर्देश
प्रयागराज: प्रधान डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकली फर्जी
प्रयागराज: प्रधान डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकली फर्जी

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
Embed widget